फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   people are misled by narendra modi says mayavati

लोगों को गुमराह कर रहे हैं नरेंद्र मोदी: मायावती

Thu, 21 Nov 2013 04:44 AM IST
अमर उजाला, ग्वालियर
अमर उजाला, ग्वालियर Updated Thu, 21 Nov 2013 04:44 AM IST
विज्ञापन
people are misled by narendra modi says mayavati

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में विधानसभा के होने जा रहे चुनावों में घूम-घूमकर लोगों को गुमराह कर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह हिंदुस्तान की तकदीर पांच साल में बदलने का दावा कर रहे हैं जबकि पूर्व में भाजपा छह साल तक केंद्र में रही और यहां की तकदीर नहीं बदल सकी तो मोदी पांच साल में कैसे बदल देंगे।
विज्ञापन


मेला मैदान में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि बसपा कोई घोषणा पत्र नहीं बनाती, वह तो काम करने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को लैपटॉप देने का वादा नहीं किया लेकिन गरीब वर्ग के बेरोजगारों को तीन-तीन एकड़ जमीन का टुकड़ा देकर बेरोजगारी को स्थायी रूप से दूर करने का जरूर प्रयास किया। विरोधी पार्टियों के लोग प्रलोभनों के हथकंडे अपनाते हैं।

चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का। घोषणा पत्र के माध्यम से लुभावने वादे किए जाते हैं लेकिन उनके यह नियम कायदे कानून का रूप नहीं ले पाते हैं। लोगों की अपेक्षाओं पर बहुजन समाज पार्टी ही खरी उतर सकती है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इतनी संख्या में पार्टी के उम्मीदवारों को जिताएं कि प्रदेश में बसपा बैलेंस ऑफ पावर बनकर उभरे। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों का पचास हजार तक का कर्जा माफ करने पर चुटकी लेते हुए कहा कि किसान छोटा कर्जा साहूकार से लेता है न कि बैंकों से।


यदि किसानों का कर्जा वास्तव में माफ करना है तो साहूकार का कर्जा माफ कराएं। मायावती ने घोषणा की कि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह गरीबों को तीन एकड़ जमीन के अलावा मुफ्त में दो कमरों के मकान देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed