{"_id":"65742f11b7e762fb8c0fd24f","slug":"pedestrians-caught-two-thieves-stealing-sugar-bags-from-a-truck-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: ट्रक से चीनी की बोरी चुराते दो चोरों को राहगीरों ने पकड़ा, एक गिरफ्तार, दूसरा मौका देखकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: ट्रक से चीनी की बोरी चुराते दो चोरों को राहगीरों ने पकड़ा, एक गिरफ्तार, दूसरा मौका देखकर हुआ फरार
Sat, 09 Dec 2023 02:41 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:41 PM IST
सार
Sehore: सड़क पर चलते हुए ट्रक से सामान चोरी करने की वारदात सामने आई है। शनिवार को चलते हुए ट्रक से शक्कर की बोरी चोरी करते हुए एक चोर को राहगीरों ने रंगे हाथ दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक चोर मौका देखकर भाग निकला। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ट्रक से चीनी की बोरी चुराते दो चोरों को राहगीरों ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिहोर जिले के इंदौर नाका क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से भोपाल शक्कर की बोरी से भरा ट्रक नगर के इंदौर नाके मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान पहले से घात लगाए 2 चोरों ने ट्रक पर चढ़कर वाहन में रखी शक्कर की बोरियो को उतारना शुरू किया था और अभी 2 बोरी ही ट्रक से उतारी थी कि राहगीरों की नजर चोरों पर पड़ गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
जिसके बाद तत्काल राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके साथ ही ट्रक रोककर चोरों को पकड़ने घेराबन्दी कर दी। राहगीरों की आवाज सुनकर एक चोर मौके से फरार हो गया। जबकि एक चोर को राहगीरों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े हुए चोर से अपने साथी फरार हुए चोर के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है, लेकिन अभी फरार हुए चोर के संबंध में कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
