फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Referred by putting an empty oxygen cylinder in Panna patient died on the way relatives created a ruckus

ये कैसी व्यवस्था: ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर लगाकर कर दिया रेफर, रास्ते में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 04 Mar 2023 08:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 04 Mar 2023 08:51 PM IST
सार

परिजन निजी वाहन से मरीज को रीवा मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए निकले। इस दौरान उन्हें बहुत कम ऑक्सीजन वाला सिलेंडर दिया गया। पन्ना से 10 किलोमीटर दूर जाने के बाद ऑक्सीजन खत्म हो गई जिससे युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने इसे लेकर अस्पताल जाकर प्रदर्शन किया जहां पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई।

विज्ञापन
Referred by putting an empty oxygen cylinder in Panna patient died on the way relatives created a ruckus
जिला अस्पताल पन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पन्ना में एक युवक की मौत होने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप था कि युवक को रेफर किया गया, लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर में पर्याप्त ऑक्सीजन ही नहीं थी। अस्पताल से 10 किमी दूर पहुंचने पर ही ऑक्सीजन खत्म हो गई और युवक ने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। मामले की जांच के लिए कलेक्टर द्वारा टीम गठित किए जाने की बात कही गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो मार्च 2023 को पन्ना के मोहन निवास चौराहा निवासी शाम शुभम यादव (18) ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाई गई। इसके बाद परिजन निजी वाहन से मरीज को रीवा मेडिकल कॉलेज लेकर जाने को तैयार हुए। इस दौरान उन्हें जो ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया गया, उसमें नाम मात्र की ऑक्सीजन थी। सिलेंडर की ऑक्सीजन पन्ना से 10 किलोमीटर दूर ही खत्म हो गई। इससे शुभम यादव की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प
इसके बाद मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पन्ना में जमकर हंगामा किया। युवक की मौत को लेकर उन्होंने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे 39 पर पहुंच गए। वहां खाली ऑक्सीजन सिलेंडर रखकर सैकड़ों लोगों ने चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते सतना-छतरपुर मार्ग से आने जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। प्रदर्शनकारी ड्यूटी डॉक्टर को हटाने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम गठित करने के आश्वासन के बाद खाली किया रोड
सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी आरती सिंह, पन्ना कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार सोनी, एसडीएम सत्नारायण दर्रो सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हुए और कलेक्टर को मौके पर आकर सुनवाई के लिए अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। बाद में मामले की जांच के लिए कलेक्टर द्वारा टीम गठित किए जाने की बात कही गई। तब प्रदर्शनकारियों ने रोड खाली किया। प्रदर्शन के दौरान एक अच्छी बात यह भी सामने आई कि जैसे ही एक एंबुलेंस आई तो प्रदर्शनकारियों ने तत्काल उसे रास्ता देकर निकलने दिया। इधर मामले में पन्ना जिला अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed