{"_id":"66a65ca9217bd783960856d0","slug":"panna-seven-members-of-interstate-gang-who-committed-more-than-20-thefts-arrested-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna: 20 से ज्यादा चोरियां करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, नौ लाख से अधिक का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna: 20 से ज्यादा चोरियां करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, नौ लाख से अधिक का सामान बरामद
Sun, 28 Jul 2024 08:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2024 08:28 PM IST
सार
पन्ना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। उसके सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो की तलाश जारी है। इन्होंने बीते कुछ दिनों में 20 चोरियों की अंजाम दिया था। इनके कब्जे से नौ लाख का माल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पन्ना पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पन्ना पुलिस को रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सात सदस्यों को पन्ना के गांधी ग्राम से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना लगी थी कि यह आरोपी काफी दिनों से कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए शहर के आसपास घूम रहे हैं। उसकी पुलिस ने तस्दीक की और सही पाया। मामले में पन्ना SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि दो अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं। इन्होंने पन्ना जिले के अंतर्गत करीब 20 से अधिक चोरियों को अंजाम दिया है और 9 लाख से अधिक का सामान इनके पास बरामद किया गया है।
हालांकि पुलिस ने साइबर सेल की मदद से और अन्य थानों की पुलिस इस गिरोह को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है, वहीं SP ने बनाई गई टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।