फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna News: The biggest ever excavation for treasure in Ajaygarh Fort

Panna News: खजाने के लालच में प्राचीन अजयगढ़ किले के तहखाने तक हो गई खुदाई, वन और पुरातत्व विभाग अनजान

Sun, 14 Jul 2024 08:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Jul 2024 08:18 AM IST
सार

मामले में वन विभाग और पुरातत्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। यहां से पत्थर और लकड़ी ले जाने पर भी वन विभाग कार्रवाई कर देता है, लेकिन इस बार इतनी गहराई तक खुदाई हो गई और विभाग शांत है।

विज्ञापन
Panna News: The biggest ever excavation for treasure in Ajaygarh Fort
अजयगढ़ किले में की गई खुदाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना जिले में अजयगढ़ के ऐतिहासिक अजयपाल किले में खजाने का रहस्य लंबे समय से बरकरार है। यहां किले के द्वार पर रहस्यमय लिपि में लिखी गई। पहेली में खजाने का रहस्य छिपे होने की बात कही जाती है, जिसे अब तक कोई भी सुलझाने में कामयाब नहीं हुआ। समय-समय पर कई लोग खजाने की तलाश के लिए यहां वहां खुदाई करते रहे हैं, लेकिन इस बार अब तक की सबसे बड़ी खुदाई का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


ऊंचे पहाड़ पर स्थित प्राचीन किले के रंग महल के बगल में खुदाई करते हुए धन के लालची तहखाना तक पहुंच गए। धीरे-धीरे लोगों तक ये खबर फैल गई। मामले में वन विभाग और पुरातत्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि पुरातत्व विभाग के अधिकारी अजयगढ़ पन्ना के बजाय खजुराहो में रहते हैं। वन कर्मियों का भी यहां आना-जाना लगा रहता है। 
विज्ञापन


ऐतिहासिक किले में रिटर्निंग बाल और मार्ग निर्माण में वन विभाग लंबे समय से बाधा डालती रही है। यहां से पत्थर और लकड़ी ले जाने पर भी वन विभाग कार्रवाई कर देता है, लेकिन धन के लालच में खुदाई करने वाले इतनी गहराई तक पहुंच गए और वन विभाग एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को भनक भी नहीं लगी। फिलहाल अजयगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed