{"_id":"6a6b69fe58e09abc97014b48","slug":"panna-horror-son-kills-mother-over-land-dispute-dumps-weapon-in-well-to-hide-evidence-arrested-by-police-within-24-hours-panna-news-c-1-1-noi1508-4559403-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्ना में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की डंडे से पीटकर की हत्या, कुएं रखा था हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्ना में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की डंडे से पीटकर की हत्या, कुएं रखा था हथियार
Fri, 31 Jul 2026 09:40 AM IST
पन्ना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: पन्ना ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:40 AM IST
सार
पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। एक युवक ने अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में जमीन के एक टुकड़े के विवाद ने एक बेटे को इस हद तक अंधा बना दिया कि उसने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने घटना के साक्ष्य मिटाने की कोशिश करते हुए वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा एक सूखे कुएं में फेंक दिया। हालांकि, पवई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
जमीनी विवाद के चलते कलयुगी पुत्र ने की मां की हत्या
जानकारी के अनुसार, थाना पवई क्षेत्र के ग्राम कमता निवासी शंकरदयाल पांडे ने 29 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे रामदयाल पांडे (26) ने जमीनी विवाद के चलते अपनी मां शीला पांडे (42) पर डंडे से हमला कर दिया। लगातार किए गए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों सहित ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी रामदयाल पांडे को ग्राम कमता से ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। गुरुवार, 30 जुलाई को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल पवई भेज दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Weather: अगले 48 घंटे झमाझम के आसार, मालवा-निमाड़ के 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जाने अपने शहर का मौसम
संपत्ति विवाद के चलते हुई हत्या
फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक मामूली जमीनी विवाद का इतना भयावह अंत लोगों को झकझोर रहा है। यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि संपत्ति के लालच में रिश्तों की संवेदनाएं किस तरह खत्म होती जा रही हैं।