फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna Farmers’ Luck Shines Again: 4.70-Carat Gem-Quality Diamond Found in Pati Mine

पन्ना में मिला 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा: 15 दिन की मेहनत में चमकी किसानों की किस्मत; सपने पूरे होंगे

Fri, 18 Sep 2026 04:32 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 04:32 PM IST
सार

पन्ना के पटी क्षेत्र की खदान में बद्री पटेल और पांच साथियों को 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। किसानों ने 15-20 दिन पहले खदान में खुदाई शुरू की थी। हीरा कार्यालय में जमा कराकर अब आगामी नीलामी का इंतजार है।

विज्ञापन
Panna Farmers’ Luck Shines Again: 4.70-Carat Gem-Quality Diamond Found in Pati Mine
पन्ना में किसानों को मिला लाखों का हीरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना जिले में एक बार फिर किसानों की किस्मत चमक उठी है। पन्ना के पटी क्षेत्र की खदान में बद्री पटेल और उनके पांच साथियों को 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है। हीरे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि इन किसानों ने महज 15 से 20 दिन पहले ही खदान में काम शुरू किया था और इतनी कम अवधि में उन्हें यह बेशकीमती हीरा मिल गया। हीरा मिलने के बाद सभी साझेदारों के परिवारों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


15 से 20 दिन की मेहनत पर मिला हीरा
पन्ना की धरती को हीरों के लिए जाना जाता है और यहां अक्सर मेहनत करने वाले लोगों की किस्मत एक चमकते हीरे के साथ बदल जाती है। ऐसा ही कुछ पटी क्षेत्र की खदान में देखने को मिला। बद्री पटेल और उनके पांच साथियों ने करीब 15-20 दिन पहले खदान में खुदाई का काम शुरू किया था। लगातार मेहनत के बाद उनकी नजर एक चमकदार पत्थर पर पड़ी। जांच के बाद उसके हीरा होने की पुष्टि हुई तो सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सामने आया कि यह 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पन्ना में फिर मिला बेशकीमती हीरा: कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, मझगवां की खदान में मिला मेहनत का फल
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरा मिलने के बाद खुशी की लहर
हीरा मिलने के बाद बद्री पटेल अपने साथियों के साथ इसे लेकर हीरा कार्यालय पहुंचे और नियमानुसार हीरा जमा कराया। बद्री पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास था कि भगवान की कृपा से एक दिन उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। अब सभी की नजर आगामी नीलामी पर है, जहां हीरे की बिक्री के बाद मिलने वाली रकम को साझेदार आपस में तय हिस्सेदारी के अनुसार बांटेंगे।


कोई करेगा बच्चों की शादी तो कोई बनवाएगा घर
हीरा मिलने से किसान परिवारों में भी जश्न का माहौल है। बद्री पटेल का कहना है कि नीलामी से मिलने वाली रकम से वह अपना नया घर बनवाएंगे। वहीं उनके साथी रतन सिंह यादव, भीखम प्रसाद पटेल और रामचंद्र दुबे अपने बच्चों की शादी और परिवार की अन्य जरूरतों को पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं। यानी कुछ दिन पहले तक जिस खदान में सिर्फ मेहनत और उम्मीद थी, वहीं अब एक चमकते हीरे ने इन परिवारों के सपनों को नई रोशनी दे दी है।

नीलामी में रखकर हीरा होगा नीलाम
हीरा पार्क की अनुपम सिंह के मुताबिक, हीरे को नियमानुसार जांच के बाद कार्यालय में जमा कर लिया गया है। यह जेम्स क्वालिटी का 4.70 कैरेट का हीरा है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी में हीरे की वास्तविक कीमत सामने आएगी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त राशि हीरा धारकों को मिलेगी।

 

पन्ना में फिर चमकी किसानों की किस्मत, पटी खदान से मिला 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा; नीलाम

पटी खदान से मिला 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा

 

पन्ना में फिर चमकी किसानों की किस्मत, पटी खदान से मिला 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा; नीलाम

हीरा मिलते ही किसानों की खुशी का ठिकाना न रहा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed