फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Organizing at Kamal Nath's residence: Former CM said - If the future of youth will be in darkness, then how will the future of the state be secure

कमलनाथ के निवास पर आयोजन: पूर्व सीएम ने कहा- युवाओं का भविष्य ही अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा

Sun, 06 Feb 2022 06:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 06:48 PM IST
सार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर निशुल्क विधि शिक्षा मार्गदर्शन संस्थान की द्वितीय वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कमलनाथ ने कहा कि युवाओं का भविष्य ही अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा।
 

विज्ञापन
Organizing at Kamal Nath's residence: Former CM said - If the future of youth will be in darkness, then how will the future of the state be secure
कमलनाथ के निवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निशुल्क विधि शिक्षा मार्गदर्शन संस्थान की द्वितीय वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कमलनाथ ने कहा कि युवाओं का भविष्य ही अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सामने आज हमारे प्रदेश की तस्वीर है। आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। यदि युवाओं का भविष्य ही अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा। यह आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती व चिंता का विषय है। कमलनाथ ने कार्यक्रम के आयोजक कौशल डेहरिया की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बल पर इस प्रयास को अमल में लाया है, यह उनकी सोच थी।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि आज हमारे सामने बड़ा प्रश्न है कि आपका भविष्य कैसे सुरक्षित रहे, क्योंकि आप सभी मिलकर ही तो मध्य प्रदेश का नवनिर्माण करेंगे। हम कैसे संविधान की रक्षा करें, कैसे अपनी संस्कृति की रक्षा करें। देश की संस्कृति और कांग्रेस की संस्कृति एक है। हमारी संस्कृति सभी को जोड़ने का काम करती है। हर समाज, हर धर्म, हर जाति, हर भाषा को जोड़ने का काम करती है। विश्व में से कोई देश नहीं है, जहां इतने धर्म, इतनी अनेकता में एकता, इतनी जातियां, इतने धार्मिक पर्व-त्यौहार हैं। आज हमें इस संस्कृति की रक्षा करना है, हमें उनसे मुक़ाबला करना है जो हमारी संस्कृति पर आक्रमण कर रहे हैं। जो इस संस्कृति के विपरीत जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर के बनाए हुए सविधान को विश्व के कई देशों ने अपनाया, उसकी सराहना की। लेकिन यदि अच्छा संविधान गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा, यह आज हमारे सामने विचारणीय प्रश्न है। आपको अपने प्रोफेशन के बारे में भी सोचना है, आपको आत्मचिंतन भी करना है कि हमारे देश की महानता क्या है। हमारे सामने प्रदेश की तस्वीर भी है। आज बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार तब मिलता है ,जब अपनी योजनाओं का लाभ मिले। यदि योजनाओं में भ्रष्टाचार होगा तो रोजगार नहीं मिल सकता। प्रदेश में निवेश आए, तभी रोजगार का लाभ मिलता है, उससे आर्थिक गतिविधि बढ़ती है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed