फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Order to jailer and district president as accused

Damoh: जेलर और हटा जनपद अध्यक्ष को आरोपी बनाकर पेश करने के आदेश, जेल में वसूली और मारपीट का मामला

Sun, 02 Apr 2023 03:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 03:08 PM IST
सार

जेलर मयंक यादव व अन्य के खिलाफ लोकसेवक के कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही कस्टोडियल मारपीट व पैसा उगाही के आरोपों में न्यायालय ने मामला दर्ज किया है, जिसमे 10 साल तक की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन
Order to jailer and district president as accused
हटा उप जेल में अवैध वसूली और एक बंदी के साथ मारपीट मामले को कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले की हटा उप जेल में अवैध वसूली और एक बंदी के साथ मारपीट मामले को कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। दमोह जिले के हटा उप जेल के तत्कालीन जेलर और जेल में बंद हटा जनपद अध्यक्ष को मामले में आरोप में बतौर आरोपी पेश होने का आदेश न्यायालय ने दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता मनीष नगाइच ने बताया कि हत्या के आरोप में जेल में बंद मधु उर्फ रामनारायण शर्मा, दयाराम शर्मा, मुड़ी शर्मा के साथ 18 मार्च 2022 को हटा उपजेल में पदस्थ रहे तत्कालीन जेलर मयंक यादव, हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, प्रहरी प्रदीप सिंह, प्रहरी अशोक राठौर द्वारा मारपीट कर एक लाख रुपये की मांग की गई थी। इन लोगों ने जेल में कैमरे के ब्लेंक पॉइंट पर गम्भीर मारपीट करते हुए एक लाख रुपये की मांग की ताकि घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड न हो सके। मारपीट और पैसे की मांग की घटना छिपाने जेल का अलार्म बजाकर स्थानीय पुलिस को बुला लिया, ताकि मारपीट की जवाबदेही पुलिस पर आ जाए। इस पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच होने पर तत्कालीन सेंट्रल जेल अधीक्षक बागड़े ने जांच में गम्भीर अनियमितता पाई और हटा जेल के अंदर शराब की बॉतलें जब्त की थीं। तत्कालीन हटा उपजेलर मयंक यादव को हटा जेल से पृथक कर सागर अटैच कर दिया था।
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश से हुआ था मेडिकल
मारपीट और पैसा उगाही की बात को दबाने हफ्ते भर बंदियों के परिजनों को जेल मुलाक़ात नहीं कराई गई, लेकिन बंदियों के परिजन शुभम शर्मा को जैसे ही घटनाक्रम की जानकारी हुई, उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्ययालय में याचिका दाखिल की। जिस पर न्यायालय के आदेश से बंदियों के अधिवक्ता के सामने जेल में इन बंदियों का मुलाहिजा हुआ व न्यायालय में बयान दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल तक की सजा के मामले का अपराध
अधिवक्ता नगाइच ने बताया कि जेलर मयंक यादव व अन्य के खिलाफ लोकसेवक के कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही कस्टोडियल मारपीट व पैसा उगाही के आरोपों में न्यायालय ने मामला दर्ज किया है, जिसमे 10 साल तक की सजा हो सकती है। फिलहाल न्यायालय प्रकरण पंजीबद्ध करने का आदेश जारी करते हुए जेलर, जनपद पंचायत अध्यक्ष व अन्य को न्यायालय में बतौर आरोपी पेश होने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed