फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Order of MP Human Rights Commission: Due to lack of doctor, treatment is not available, Collector and CMHO should reply in three weeks

मप्र मानव अधिकार आयोग का आदेश: आखिर क्यों नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उपचार, कलेक्टर व सीएमएचओ जवाब दें

Wed, 23 Feb 2022 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 06:46 PM IST
सार

सागर जिले के गौरझामर के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं व डॉक्टरों का अभाव क्षेत्र के ग्रामीणों को खल रहा है। तीन डॉक्टरों की तैनाती के बाद भी कोई नहीं मिल रहा है। इस मामले का मप्र मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। कलेक्टर व सीएमएचओ को तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है।
 

विज्ञापन
Order of MP Human Rights Commission: Due to lack of doctor, treatment is not available, Collector and CMHO should reply in three weeks
कलेक्टर व सीएमएचओ को तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के गौरझामर के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं व डॉक्टरों का अभाव क्षेत्र के ग्रामीणों को खल रहा है। तीन डॉक्टरों की तैनाती के बाद भी कोई नहीं मिल रहा है। इस मामले का मप्र मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। कलेक्टर व सीएमएचओ को तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गौरझामर के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन-तीन डॉक्टर तैनात हैं, जो हमेशा यहां अनुपस्थित रहते हैं और जिन्हें वेतन गौरझामर हॉस्पिटल से ही दिया जाता है। मरीजों को बड़ी दिक्कत हो रही है। अस्पताल में केवल नर्स व फार्मासिस्ट ही उपलब्ध मिलते हैं। डॉक्टरों की गैर-हाजिरी के दुष्परिणाम गौरझामर और इससे लगे क्षेत्र की गरीब आदिवासी, अन्य पिछड़ा व अनुसूचित जाति वर्ग की जनता को भोगना पड़ रहे हैं। उचित इलाज के अभाव में मौत को गले लगाना उनकी नियति बन गई है। मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी, सागर से तीन सप्ताह में जांच कराकर (जांच-रिपोर्ट के साथ ही) प्रतिवेदन मांगा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed