फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One year old girl was rescued following an operation after she fell into nearly 15 feet deep borewell in Chhatarpur Madhya pradesh

छतरपुर: 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची को बचाया गया, मासूम ने साढ़े नौ घंटे तक लड़ी मौत से जंग

Fri, 17 Dec 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 03:26 AM IST
सार

नौगांव थाना इलाके के दौनी गांव में गुरुवार दोपहर 3.30 बजे डेढ़ साल की बच्ची खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई। देर रात तक चले इस ऑपरेशन में बच्ची को बचा लिया गया है।

विज्ञापन
One year old girl was rescued following an operation after she fell into nearly 15 feet deep borewell in Chhatarpur Madhya pradesh
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के दौनी गांव में 15 फीट नीचे बोरवेल में फंसी बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया है। काफी सफल प्रयास करने के बाद बच्ची को बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्ची गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खेत में बने बोरवेल में गिर गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। रात करीब एक बजे बच्ची को बोरवेल से निकाल लिया गया।

विज्ञापन


एक साल की बच्ची दिव्यांशी को बोरवेल से निकालने के बाद प्रशासन की टीम ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार किसान राजेश कुशवाहा का एक मकान खेत में बना हुआ है, जहां उसकी पत्नी जानकी कुशवाहा और एक साल की बेटी दिव्यांशी मौजूद थी। खेलते-खेलते दिव्यांशी घर से कुछ दूर निकल गई और खेत में ही खुले पड़े बोरवेल में जा गिरी।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने पहले किया था बचाने का प्रयास
काफी देर बाद जब दिव्यांशी परिवार के लोगों को आसपास नही दिखाई दी तो परिवार के लोगों ने उसे ढूंढ़ना शुरू कर दिया। परिवार के लोग बच्ची को ढूंढ ही रहे थे कि अचानक बोरवेल के अंदर से दिव्यांशी के रोने की आवाज आने लगी। परिवार के लोगों ने पहले तो उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, जब असफल रहे तो तुरंत उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के लोग मौके पर रहे मौजूद
मामले की जानकारी लगते ही एसडीएम विनय द्विवेदी, तहसीलदार सुनीता सहानी, एसडीओपी कमल कुमार जैन, नौगांव थाना प्रभारी दीपक यादव, लुगासी चौकी प्रभारी अतुल झा, गरोली चौकी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। मौके पर जेसीबी से खुदाई चलती रही। एसपी सचिन शर्मा और कलेक्टर संदीप भी घटनास्थल पर डटे रहे। हालांकि गनीमत ये रही दिव्यांशी की आवाजें बोरवेल से बाहर आती रही इससे पता लगता रहा कि वह सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed