फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One unit of Sanjay Gandhi thermal power station closed, production less in 4, power crisis will deepen

MP News: संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की एक इकाई बंद, 4 में उत्पादन कम, गहराएगा बिजली संकट

Sat, 29 Apr 2023 06:45 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 29 Apr 2023 06:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में एक इकाई बंद है। वहीं, चार में क्षमता से कम उत्पादन हो रहा है। इसे देखते हुए बिजली संकट सामने आ सकता है। 210 मेगावाट की इकाई में बिजली उत्पादन ठप है। 
 

विज्ञापन
One unit of Sanjay Gandhi thermal power station closed, production less in 4, power crisis will deepen
संजय गांधी ताप विद्युत गृह उमरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में अब संकट सामने आ गया है। उत्पादन कम हो गया है। एक इकाई 10 दिन से बंद है। 20 अप्रैल को फॉल्ट आने के बाद 210 मेगावॉट की इकाई नंबर तीन फॉल्ट के बाद बंद कर दी गई थी। इसके बाद इस इकाई से उत्पादन पूरी तरह ठप पड़ा है। इसके अलावा चार अन्य इकाइयों में क्षमता से कम उत्पादन हो रहा है। 

विज्ञापन


उत्पादन कम होने का मतलब है कि बिजली संकट सामने आ सकता है। जिम्मेदार प्रशासन अब भी इससे अनजान बना हुआ है। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के मंगठार में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र फिर सुर्खियों में है। चार यूनिट चल रही है, लेकिन वहां कम उत्पादन परेशानी का सबब बना हुआ है। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में कुल पांच इकाई हैं। इनमें 210 मेगावाट की चार और 500 मेगावॉट की एक यूनिट है।  
विज्ञापन


एक दिन में 50 लाख यूनिट का उत्पादन
एक दिन में एक 210 मेगावाट की एक इकाई लगभग 50 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन करती है। इकाई नम्बर तीन दस दिन से बंद है। लगभग पांच करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन प्रभावित हुआ है। करोड़ों रुपये का नुक़सान भी साफ है। अप्रैल 2023 में पांचों इकाइयां किसी न किसी कारण बंद हुई है, जो सालाना रखरखाव में हुई लापरवाहियों और निम्न गुणवत्तापूर्ण कार्य की वजह से इकाइयों में काम ठप रहता है। प्रबंधन लीपापोती कर मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में 1340 मेगावाट का केंद्र है। इसमें 800 मेगावाट ही उत्पादन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed