{"_id":"62f8c2b76d13f7538e2e262e","slug":"one-person-died-after-being-electrocuted-while-putting-the-tricolor-on-the-roof-of-the-shop-in-khargone","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खरगोन जिले में दुकान की छत पर तिरंगा लगाते समय हुआ हादसा, बिजली का करंट लगने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खरगोन जिले में दुकान की छत पर तिरंगा लगाते समय हुआ हादसा, बिजली का करंट लगने से एक की मौत
Sun, 14 Aug 2022 03:09 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:09 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक दुकान पर तिरंगा लगाने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बरवाहा थाना क्षेत्र के नर्मदा रोड इलाके में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक दुकान पर तिरंगा लगाने के दौरान बिजली का करंट लगने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह घटना शनिवार शाम को जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बरवाहा थाना क्षेत्र के नर्मदा रोड इलाके में हुई।
बरवाहा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि मोहन पटेल नाम के व्यक्ति दुकान की छत पर लोहे की छड़ में राष्ट्रीय ध्वज लगा रहे थे। उसी दौरान लोहे की छड़ पास में जा रही बिजली की लाइन से छू गई। बिजली के संपर्क में आने से उन्हें तगड़ा झटका लगा। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि किराने की दुकान का मालिक अशोक खंडेलवाल है। मृतक का नाम मोहन पटेल बताया जा रहा है। वह किराने की दुकान में बतौर कर्मचारी के रूप में काम करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।