फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One killed, four injured in Ratlam's tribal zone Shivgarh in a dispute over comments on social media

Ratlam News: आदिवासी अंचल शिवगढ़ में सोशल मीडिया पर कमेंट के विवाद में चाकूबाजी, एक की मौत, चार घायल

Wed, 08 Feb 2023 11:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 11:36 AM IST
सार

रतलाम के शिवगढ़ में सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद चाकूबाजी हुई, जिसमें एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
One killed, four injured in Ratlam's tribal zone Shivgarh in a dispute over comments on social media
शिवगढ़ थाना, रतलाम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के आदिवासी अंचल शिवगढ़ में बीती रात सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया। आपसी कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा। मारपीट के दौरान चाकूबाजी की घटना हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं इस घटना में चार अन्य लोग घायल भी हुए है, जिनका उपचार जारी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को शिवगढ़ के छात्रावास मैदान में हुई चाकूबाजी की इस घटना में पीपली चौक निवासी रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी अभिषेक पाटनी (19) की मौत हो गई। अभिषेक और उसके साथी ऋषभ रेगा और गौरव सोनी का दूसरे पक्ष के रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी महेश हाड़ा, अंकित, रवि राठौर के बीच विवाद हुआ था। दरअसल दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। इस बीच सोशल मीडिया पर कमेंट्स को लेकर रात को फिर विवाद हो गया। इसमें चाकूबाजी होने पर एक पक्ष से अभिषेक, ऋषभ, गौरव और दूसरे पक्ष से महेश हाड़ा घायल हो गए। अभिषेक और महेश की पीपली चौक में आमने-सामने दुकान है। 
विज्ञापन


घटना में गंभीर रूप से घायल अभिषेक को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन यहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ऋषभ और गौरव को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अतिरिक्त दूसरे पक्ष के महेश हाड़ा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि इनके साथी अंकित व रवि को मामूली चोट आना बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed