फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   on suspicion of character, the villagers tied the brother and sister to the tree, flogged, beat them with stic

तालिबानी सजा: चरित्र शंका के शक में ग्रामीणों ने भाई-बहन को पेड़ से बांधकर कोड़े मारे, लकड़ियों से पीटा

Sat, 08 Apr 2023 01:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 01:58 PM IST
सार

पिपलोद के बामंदा गांव में चरित्र शंका के संदेह में ग्रामीणों ने भाई-बहन को पेड़ में बांधकर करीब एक घंटे तक पीटा। भाई अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था, इस दौरान ग्रामीणों ने उसे गलत समझकर पीटा, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
on suspicion of character, the villagers tied the brother and sister to the tree, flogged, beat them with stic
चरित्र शंका के संदेह पर भाई-बहन से मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद के बामंदा गांव में तालिबानी सजा देने के मामला सामने आया है। जहां एक भाई के अपनी बहन के घर मिलने जाने पर गांव वालों ने चरित्र शंका के चलते भाई-बहन को तालिबानी सजा देते हुए एक पेड़ से बांधकर करीब एक घंटे तक लकड़ियों और कोड़े से पीटा।
विज्ञापन


पिपलोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बामन्दा गांव में रहने वाली कलावती के घर उससे मिलने उसका भाई ज्ञानलाल पहुंचा था। झारीखेड़ा के रहने वाले दोनों भाई बहन के पिता बिहारीलाल काजले ने दो शादियां की थीं, जिससे अलग-अलग पत्नियों से भाई ज्ञानलाल और बहन कलावती हैं। बहन अपने पति के साथ बामन्दा गांव में रहती है, जिस वक्त भाई ज्ञानलाल मिलने पहुंचा था उस समय बहन कलावती का पति रमेश घर पर मौजूद नहीं था। ऐसे में कुछ गांव वालों ने देख कर इसे गलत समझ लिया कि कोई अनजान शख्स महिला से मिलने पति की गैर मौजूदगी में आया है, इसी बात को लेकर दोनों से विवाद करते हुए उन्हें एक पेड़ से रस्सियों से बांध दिया और उनकी लकड़ियों के साथ ही कोड़े मारकर पिटाई की।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान गांव में लोगों की भीड़ भी जुट गई। उनमें से किसी ने महिला कलावती के पति रमेश को भी फोन पर घटना की सूचना दे दी। पति रमेश ने आरोपियों को समझाया भी कि वे आपस में रिश्तेदार हैं। उसे मत पीटो। लेकिन तालिबानी सोच में डूबे गांव वालों ने रमेश की बात को भी अनसुना कर दिया। आरोपी एक घंटे तक दोनों को पीटते रहे। मौके पर भीड़ तमाशबीन बनी रही। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची डायल 100 ने आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर दोनों भाई-बहन को अस्पताल पहुंचाया। पहली पत्नी से बेटी कलावती और दूसरी पत्नी से बेटा ज्ञानलाल का जन्म हुआ। दोनों रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन लगते हैं। कलावती की शादी बामंदा गांव में रहने वाले रमेश से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपलोद थाने के टीआई हरे सिंह रावत ने बताया कि झारीखेड़ा निवासी ज्ञानलाल पिता बिहारीलाल काजले (21) की शिकायत पर बामंदा गांव के रामदास मंगतू, दयाराम टीकाराम व ईश्वर उर्फ हनू के खिलाफ केस दर्ज किया है। ज्ञानलाल के पिता ने दो शादी की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed