फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omkareshwar News: Kalashabhishek and collective apology at Omkar Bagh Jain temple

Omkareshwar News: ओंकार बाग में कलशाभिषेक और क्षमावाणी कार्यक्रम, मुनिश्री ने पूर्वजों के सम्मान का दिया संदेश

Sun, 07 Sep 2025 09:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 Sep 2025 09:23 PM IST
सार

सनावद से निकली श्रमण संस्कृति संवर्धन यात्रा मोरटक्का पहुंची, जहां मुनि संघ का पाद प्रक्षालन और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम में मुनि श्री ने पूर्वजों के सम्मान और समाज में श्रद्धा भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Omkareshwar News: Kalashabhishek and collective apology at Omkar Bagh Jain temple
ओंकार बाग में कार्यक्रम लोगों संबोधित करते मुनिश्री।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओंकार बाग दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को पूज्य मुनि विश्वसूर्य सागर जी और मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज के सानिध्य में कलशाभिषेक, सामूहिक क्षमावाणी का आयोजन संपन्न हुआ। मुनि श्री के सान्निध्य में सनावद से चली श्रमण संस्कृति संवर्धन यात्रा सुबह मोरटक्का पहुंची। इस दौरान मुनि संघ का पाद प्रक्षालन रायबहादुर सेठ ओकार जी कस्तूरचंद जी पारमार्थिक संस्था के मंत्री आशीष चौधरी और कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र जैन महावीर, प्रबंधक राकेश जैन काला परिवार, विकास कुमार जैन, रौनक जैन पवन गोधा आदि ने किया।

विज्ञापन


आचार्यश्री वर्धमान सागर जी, आचार्यश्री विराग सागर जी, आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष अमित कासलीवाल, मंत्री आशीष चौधरी कोषाध्यक्ष आदित्य कासलीवाल, पुष्पा कासलीवाल, डॉ. अनुपमा जैन परिवार मौजूद रहा। मंगलाचरण प्रदीप पंचोलिया पूजन संगीता पाटोदी ने कराया। संचालन राजेन्द्र जैन महावीर ने किया। आभार आशीष चौधरी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश मंडलेश्वर दीपक चौधरी भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बाढ़ से तबाही, मध्यप्रदेश ने बढ़ाया मदद का हाथ, 5 करोड़ रुपए और राहत सामग्री भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वजों के सम्मान और समाज में श्रद्धा भाव बनाए रखने का संदेश
निमाड़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुनि श्री ने कहा कि ओंकार बाग का निर्माण यात्रियों के विश्राम के लिए हुआ था। सेठ जी के भाव पवित्र थे। उनके पवित्र भाव का फल है कि यहां ये से गुजरने वाले मुनि संघ भी यहां रुकते हैं। कासलीवाल परिवार प्रतिवर्ष यह आयोजन करता है। यह पूर्वजों के प्रति उनका सम्मान भाव है, जो होना चाहिए। समाजजनों को यहां आकर अपनी श्रद्धा का अर्घ्य समर्पित करना चाहिए। इस दौरान स्व. जैन रत्न देवकुमार सिंह, स्व. अजित कुमार सिंह, स्व. प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की स्मृति में उपवास करने वालों को संयम-अनुराग-साग अनुमोदना वात्सल्य सम्मान प्रदान किए गए।

कलश यात्रा और मंत्र साधना हुई
मुनि संघ के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज ने सर्वोच्च गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ्य लाभ हेतु मंत्र साधना कराई गई। दि. जैन महासमिति द्वारा लकी ड्रा खोला गया। ध्वजारोहण, मंगल आरती भक्ति, नृत्य, वात्सल्स क्षमावाणी पर्व मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed