{"_id":"66a12453305d55091b047c6d","slug":"omkareshwar-illegal-pistol-smuggling-gang-busted-police-seized-21-pistols-and-material-for-making-weapons-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omkareshwar: अवैध पिस्टल तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 21 पिस्टल और हथियार बनाने की सामग्री जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omkareshwar: अवैध पिस्टल तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 21 पिस्टल और हथियार बनाने की सामग्री जब्त की
Wed, 24 Jul 2024 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 24 Jul 2024 09:27 PM IST
सार
ओंकारेश्वर से 17 किलोमीटर दूर खरगोन जिले के बेड़िया क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बेड़िया थाना क्षेत्र में अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने के दौरान 21 अवैध पिस्टल, 20 बेरल, और हथियार बनाने की सामग्री जब्त की गई। पकड़ी गई सामग्री की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
खरगोन पुलिस ने तस्करों से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार जब्त किए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खरगोन जिले के बेड़िया क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बेड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अवैध हथियार तस्कर को पकड़ा गया, जिसके पास से 21 अवैध पिस्टल, 20 बेरल, और हथियार बनाने की बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बनाकर बेड़िया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ग्राम मर्दलिया की बड़ी नहर के पास से अवैध हथियार तस्कर शेर सिंह उर्फ शेरा पिता सुलतान, जाति सिकलीकर, निवासी सिगनुर को पकड़ा गया। उसके पास से अवैध हथियार सहित हथियार बनाने की सामग्री भी जब्त की गई है। आरोपी का रिमांड लेकर उसके नेटवर्क और बेरल बेचने वाले अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
खरगोन, बुरहानपुर और खंडवा जिले के आसपास के गांवों में अवैध हथियार निर्माण की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सिकलीगर समुदाय द्वारा बनाए गए ये अवैध पिस्टल और देसी कट्टे असली जैसे दिखते हैं और तस्करों को ऊंची कीमतों में बेचे जाते हैं। पुलिस ने कई बार अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी है और निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की है, फिर भी यह काम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन ने कई बार रोजगार उपलब्ध कराने और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास किए हैं, लेकिन अवैध हथियारों का निर्माण जारी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, और महाराष्ट्र में इन अवैध हथियारों की सप्लाई की जाती है, जो माफिया और अपराधियों द्वारा अपराध करने के लिए उपयोग किए जाते हैं।