फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omkareshwar: Divisional Commissioner reached Omkareshwar and inspected preparations related to Simhastha

Omkareshwar: अचानक ओंकारेश्वर पहुंचे संभागायुक्त सुदाम खाड़े, सिंहस्थ से जुड़ी तैयारियों का किया निरीक्षण

Thu, 25 Sep 2025 10:19 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 25 Sep 2025 10:19 PM IST
सार

संभाग आयुक्त सुदाम खाड़े ने ओंकारेश्वर में स्वच्छता पखवाड़े व सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का निरीक्षण किया। घाटों का नौका विहार कर सुदृढ़ीकरण, मल्टी-स्टोरी पार्किंग व पुलों के निर्माण की योजनाएं देखीं। श्रद्धालुओं की सुविधा व स्वच्छता पर जोर देते हुए कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
Omkareshwar: Divisional Commissioner reached Omkareshwar and inspected preparations related to Simhastha
ओंकारेश्वर पहुंचे संभागायुक्त सुदाम खाड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा संचालित 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े में ओंकारेश्वर पहुंचे संभाग आयुक्त ने स्वच्छता, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सिंहस्थ 28 की तैयारियों का निरीक्षण  किया। 
विज्ञापन


गुरुवार को ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर पहुंचे संभाग आयुक्त सुदाम खाड़े ने रात्रि में शयन आरती के दर्शन कर बाबा से आशीर्वाद लिया। गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को गंभीरता से लिया जा रहा है। सिंहस्थ के सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण होंगे ताकि भक्तों को परेशानी न हो। 
विज्ञापन


ओंकारेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर दिन पहुंचते हैं और आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ने वाली है। इसी को देखते हुए इंदौर संभाग आयुक्त सुदाम खाड़े खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता  एवं अन्य अधिकारियों के साथ नगर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्मपुरी घाट पर भाग लिया और ओंकारेश्वर में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ग्वालियर में तैयार होंगे BSF के ड्रोन कमांडोज, बीएसएफ अकादमी में देश का पहला ड्रोन वॉरफेयर स्कूल खुला


संभाग आयुक्त ने घाटों के सुदृढ़ीकरण के लिए नौका विहार कर घाटों का अवलोकन किया तथा दो नए ब्रिज, और स्ट्रेचिंग ग्राउंड पर मल्टी-स्टोरी पार्किंग निर्माण के लिए जगह देखी, क्योंकि प्रतिदिन यहां हजारों वाहन आते हैं, वहीं 2028 का सिंहस्थ महाकुंभ भी ओंकारेश्वर के लिए चुनौती और अवसर दोनों लेकर आएगा।

ओंकारेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख तीर्थ स्थल है और दर्शन व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संभाग आयुक्त के निरीक्षण से यह साफ है कि आने वाले दिनों में ओंकारेश्वर की व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। निरीक्षण के दौरान सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed