फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omicron in Chhindwara: Omicron found in the sample of a girl returned from Netherlands, admitted to the district hospital

Omicron in Chhindwara: नीदरलैंड से लौटी युवती के सैंपल में मिला ओमिक्रॉन, जिला अस्पताल में किया भर्ती

Sat, 01 Jan 2022 06:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 06:34 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले की युवती में कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट मिलने की पुष्टि हुई है। युवती नीदरलैंड से लौटी थी और क्वारैंटाइन थी। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Omicron in Chhindwara: Omicron found in the sample of a girl returned from Netherlands, admitted to the district hospital
Omicron in Chhindwara - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले की युवती में कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट मिलने की पुष्टि हुई है। युवती नीदरलैंड से लौटी थी और क्वारैंटाइन थी। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिवार के तीन लोगों को भी होम क्वारैंटाइन किया गया है। 
विज्ञापन


छिंदवाड़ा जिला प्रशासन ने बताया कि जिले की एक युवती 26 दिंसबर को नीदरलैंड से भारत आई थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच की गई, उसके बाद युवती 30 दिसंबर को छिंदवाड़ा पहुंची थी। युवती को नियमानुसार होम क्वारैंटाइन किया गया था। 31 दिसंबर को युवती की रिपोर्ट में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई। दिल्ली से छिंदवाड़ा जिला प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और युवती को तलाश किया गया। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवती को कोई लक्षण नहीं है। युवती के परिवार में तीन सदस्य हैं, जिन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है। 
विज्ञापन


छिंदवाड़ा एसडीएम अतुल सिंह ने बताया कि दिल्ली में ही युवती का सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट में वहीं से ओमिक्रॉन की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन को सूचना मिली थी। युवती नीदरलैंड से दिल्ली आई थी तथा वहां से छिंदवाड़ा पहुंची थी। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती ठीक है, एसिम्प्टोमैटिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में मिले 124 केस
मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर तमाम आकलन सही साबित होते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को पूरे राज्य में कोरोना के 124 नए केस सामने आए हैं। इनमें अकेले इंदौर में 62 नए मरीज शामिल हैं। इसी तरह भोपाल में 27 केस मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 500 के पास पहुंच गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed