{"_id":"5de31b528ebc3e54bd18b924","slug":"office-of-sanjha-lokswami-in-indore-has-been-sealed-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरः हनीट्रैप मामले में पुलिस ने कई स्थानों पर की छापेमारी, एक निजी दफ्तर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरः हनीट्रैप मामले में पुलिस ने कई स्थानों पर की छापेमारी, एक निजी दफ्तर सील
Sun, 01 Dec 2019 08:26 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Dec 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
इंदौर में पुलिस की छापेमारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की इंदौर पुलिस ने शनिवार रात को बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय कारोबारी जीतेन्द्र सोनी के घर, होटल, रेस्तरां और नाइट क्लब पर छापे मारे गये। सोनी एक सांध्य दैनिक के मालिक भी हैं। दल जांच के लिए इस मीडिया संस्थान के दफ्तर भी पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक इस कार्रवाई का कोई आधिकारिक विवरण नहीं दिया गया है। सोनी का मीडिया संस्थान पिछले कई दिनों से हनी ट्रैप मामले से जुड़े ऑडियो-वीडियो की खबरें प्रकाशित और प्रसारित कर रहा है। इस बीच, स्थानीय पत्रकार संगठनों ने सोनी के मीडिया संस्थान पर छापे को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को डराने का सरकारी प्रयास करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस के साथ नगर निगम, बिजली कंपनी, आबकारी विभाग और खाद्य विभाग की टीम साथ थी। पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान कई लोगों की उनकी तीखी नोंक-झोक भी हुई लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की नहीं चल सकी।
विज्ञापन
बता दें कि मध्यप्रदेश में हनीट्रैप मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस जांच के लपेटे में कई वरिष्ठ अधिकारी भी आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने इस मामलेे की जांच के लिए एक एसआईटी की गठन भी किया था।
#UPDATE: Office of Sanjha Lokswami in Indore has been sealed by Police. #MadhyaPradesh https://t.co/EH0oUxVCEW pic.twitter.com/UXqTIDeY4O
— ANI (@ANI) December 1, 2019
