फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nursing officers sitting on dharna after stopping work, management imposed duty of students for patients

Shahdol: काम बंद कर धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर्स, प्रबंधन ने मरीजों के लिए छात्र-छात्राओं की ड्यूटी लगाई

Mon, 10 Jul 2023 05:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 05:12 PM IST
सार

नर्सिंग ऑफिसर अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर 8 जुलाई को एक घंटे काम बंद कर विरोध किया था। अब सोमवार से नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने प्रदेश भर में विरोध करना शुरू कर दिया है और धरने में बैठ गए हैं। 

विज्ञापन
Nursing officers sitting on dharna after stopping work, management imposed duty of students for patients
शहडोल के नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Shahdol: काम बंद कर धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर्स, प्रबंधन ने मरीजों के लिए छात्र-छात्राओं की ड्यूटी लगाई
विज्ञापन


शहडोल के नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से पूर्ण रूप से काम बंद कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर दिखने लगा है। हालांकि मेडिकल कॉलेज में अब प्रबंधन ने नर्सिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की ड्यूटी मरीजों की देखरेख के लिए लगा दी है। 

एसोशिएसन की जिला अध्यक्ष मैरीना दास ने बताया कि पूर्व में मेडिकल कॉलेज के डीन एवं कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें 10 सूत्री मांगों का जिक्र किया गया था। नर्सिंग ऑफिसर अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर 8 जुलाई को एक घंटे काम बंद कर विरोध किया था। अब सोमवार से नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने प्रदेश भर में विरोध करना शुरू कर दिया है और धरने में बैठ गए हैं। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराना शुरू हो गई है, क्योंकि इन स्वास्थ्य कर्मियों के कंधों पर ही मरीजों का सबसे अधिक भार होता है। ऐसे में फिलहाल प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक  व्यवस्था बनाई जा रही है। 
विज्ञापन


वार्डों में नहीं पहुंचे नर्सिंग ऑफिसर 
मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर स्टाफ वार्डों में नहीं पहुंचने से अब प्रबंधन ने नर्सिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की ड्यूटी मरीजों की देखरेख के लिए लगा दी है। 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रबंधन ने भोपाल भेज दिया है, जिसमें विचार चल रहा है। इस विरोध प्रदर्शन मे मेडिकल कॉलेज के साथ साथ जिला अस्पताल एवं सामुदायिक  तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं मांगें
नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष मेरीना दास ने बताया की प्रमुख मांगों में नर्सिंग संवर्ग के वेतन व पदनाम विसंगति, ग्रेड पे, रात्रिकालीन आकस्मिक चिकित्सा भत्ता, प्रदेश के चिकित्सा विभाग में स्वशासी अधिकारी कर्मचारियों के वर्ष 2018 के भर्ती नियमों में संसोधन समेत दस सूत्रीय मांगें शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed