फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   now a family of bhopal claims that geeta is their sister

पाक से लौटी गीता को अब इस परिवार ने बताया अपनी बेटी

Sat, 09 Jan 2016 08:16 AM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 08:16 AM IST
विज्ञापन
now a family of bhopal claims that geeta is their sister

पाकिस्तान से अपने देश लौटी गीता को अब भोपाल के एक दंपति ने अपनी बेटी बताया है। भोपाल के रंजीत सिंह और उनकी पत्नी माया ने बृहस्पतिवार को गीता से मिलने के लिए याचिका दायर की।

विज्ञापन


याचिका में उन्होंने बताया कि गीता उनकी बेटी है, जो 27 साल पहले तब खो गई थी, जब वे कहीं यात्रा कर रहे थे। इंदौर के वरिष्ठ जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इनकी याचिका केंद्र में भेजने से पहले स्थानीय स्तर पर जांची जाएगी।
विज्ञापन


अब तक इंदौर जिला प्रशासन को पांच से ज्यादा निवेदन मिल चुके हैं, जिसमें दंपतियों ने गीता को अपनी बेटी बताया है।

15 साल बाद वापस आई मुल्क

now a family of bhopal claims that geeta is their sister

मूक-बधिर गीता फिलहाल इंदौर के एक संस्थान में रह रही है। बता दें कि गीता जब सात-आठ साल की थी, तब लाहौर रेलवे स्टेशन पर उसे समझौता एक्सप्रेस में अकेली बैठा पाया गया था।

15 साल पहले की इस घटना के बाद उसे पाकिस्तान की ईदी फाउंडेशन की बिलकिस ईदी ने गोद ले लिया था। अक्टूबर में ही गीता को भारत लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed