{"_id":"61642a688ebc3e2c9d70d522","slug":"non-hindu-lads-caught-in-a-garba-program-vhp-and-bajrang-dal-protested-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: गरबा कार्यक्रम में पकड़े गए चार गैर हिंदू युवक, विहिप और बजरंग दल ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: गरबा कार्यक्रम में पकड़े गए चार गैर हिंदू युवक, विहिप और बजरंग दल ने काटा बवाल
Mon, 11 Oct 2021 05:43 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 11 Oct 2021 05:43 PM IST
सार
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने इंदौर के एक कॉलेज में हो रहे गरबा कार्यक्रम में गैर हिंदुओं को प्रवेश की अनुमति देने पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में नवरात्र के दौरान कई स्थानों पर गरबा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक कार्यक्रम गांधीनगर इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड कॉलेज में भी हो रहा था। इसी दौरान यहां बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्हें पता चला था कि गरबा में गैर हिंदुओं के प्रवेश की भी अनुमति दी गई है, जिसे लेकर वह आक्रोशित थे।
विज्ञापन
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम बंद करवा दिया और कार्यक्रम स्थल से चार गैर हिंदू युवकों को पकड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि गरबा के नाम पर लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान यहां एसएसपी समेत पुलिस बल भी पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई जिसके बाद गरबा कार्यक्रम को बिल्कुल ही बंद करवाना पड़ा।
विज्ञापन
बजरंग दल के जिला प्रमुख तनु शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजक गरबा के नाम पर व्यापार कर रहा था। 300 रुपये का टिकट 1500 में बेचा था। प्रशासन ने 800 लोगों की अनुमति दी है लेकिन यहां 10 हजार से अधिक लोग मौजूद थे। हमें पता चला कि टिकट वितरण गैर हिंदुओं से करवाया जा रहा है, जिस पर हमने आयोजक के सामने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, लेकिन आयोजन के बताया कि गैर हिंदुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं है। लेकिन, हमारे कार्यकर्ता वहां नजर रखे रहे, जिससे पता चला कि गरबा में गैर हिंदू भी शामिल हैं। हमने इसे लेकर आपत्ति जताई और एडिशनल एसपी व सीएसपी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजक लव जिहाद को बढ़ावा देने का काम कर रहा है।
पुलिस ने इस मामले में गरबा आयोजक और मौके से पकड़े के चार गैर हिंदू युवकों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
