फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   NLIU BHOPAL: The girl students who have accused of sexual harassment return to the police, seek time for FIR

NLIU BHOPAL: यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्राओं ने पुलिस को लौटाया, FIR के लिए समय मांगा

Sat, 12 Mar 2022 12:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Mar 2022 12:34 PM IST
सार

नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) में प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्राओं ने पुलिस को बिना बयान दिए लौटा दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
NLIU BHOPAL: The girl students who have accused of sexual harassment return to the police, seek time for FIR
नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) प्रबंधन प्रोफेसर तपन रंजन मोहंती पर 100 से अधिक छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों का विवाद दबाने में जुट गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर शुरू हुई जांच ठंडी पड़ गई है। शुक्रवार को जब पुलिस अधिकारी जांच के सिलसिले में यूनिवर्सिटी कैम्पस गए तो छात्राओं ने उन्हें बेरंग लौटा दिया। छात्राओं ने पुलिस से एफआईआर कराने का फैसला लेने के लिए समय मांगा है। 
विज्ञापन


NLIU के सोश्यो-लीगल विभाग की छात्राओं ने विभाग प्रमुख प्रोफेसर तपन रंजन मोहंती पर आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। इस मामले में गुरुवार को प्रोफेसर से इस्तीफा ले लिया गया था। यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के प्रतिनिधि शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिकायत करने पहुंचे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी और भोपाल पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक कर उन्हें जांच के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को ही पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी। एक टीम छात्राओं के बयान लेने NLIU पहुंची थी। छात्राओं ने एफआईआर कराने का फैसला लेने के लिए समय मांगा और बेरंग लौटा दिया।  
विज्ञापन


छात्राओं का दावा उनके पास सबूत
NLIU के प्रोफेसर तपन रंजन मोहंती पर 100 से ज्यादा छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्राओं का दावा है कि उनके पास प्रोफेसर के भेजे अश्लील मैसेज और वीडियो सबूत के तौर पर है। इस मामले में प्रोफेसर मोहंती का कहना है कि मैंने गलत कामों को रोका तो मुझे हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मैंने मजबूरी में इस्तीफा दिया है। यदि छात्राओं के पास वीडियो और मैसेज है तो जांच कमेटी के सामने पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed