फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Niwari: The minor was physically abused on the pretext of marriage, the accused and the accompanying woman were arrested and sent to jail

निवाड़ी: नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी और साथ देने वाली महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Thu, 27 Jan 2022 01:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 01:11 PM IST
सार

निवाड़ी जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में एक महिला भी सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Niwari: The minor was physically abused on the pretext of marriage, the accused and the accompanying woman were arrested and sent to jail
निवाड़ी जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण किया गया।  (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निवाड़ी जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में एक महिला भी सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। गिरफ्तार महिला का नाबालिग बेटे को भी आरोपी बनाया गया है। उसे बाल संप्रेक्षण गृह छतरपुर भेजा गया है। 
विज्ञापन


ओरछा थाना एसआई और जांचकर्ता प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि फरियादी के मुताबिक रामराजा मंदिर परिसर के समीप दूल्हा देव मंदिर प्रांगण में मनिहारी की दुकान लगाने वाला आरोपी 22 वर्षीय शशिकांत जोगी से उसकी पहचान हुई थी। समय के साथ दोनों में दोस्ती हुई फिर  शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक शोषण किया। मामला तब खुला जब नाबालिग गर्भावस्था में पहुंच गई। तब उसने आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए जान से मार डालने की धमकी भी दी। आखिर में नाबालिग ने पुलिस की शरण ली। 
विज्ञापन


पुलिस के संज्ञान में यह मामला आते ही त्वरित कार्यवाही की और 376 D 376(2)(N), 506 IPC, 3/4, 5(I)/6 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीन घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पड़ताल में पता चला कि इस काम में आरोपी का साथ 40 वर्षीय महिला सविता खरे ने भी दिया है। सविता का नाबालिग बेटा भी मदद करता था। इसके बाद पुलिस ने सविता को भी गिरफ्तार किया है। उसके बेटे को बाल संप्रेक्षण गृह छतरपुर भेजा है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed