{"_id":"65ddf2aab06972f3fb056e9f","slug":"niwari-news-patwari-suffered-heart-attack-while-working-the-entire-incident-was-captured-in-cctv-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Niwari News: निवाड़ी में काम करते हुए पटवारी को आया हार्ट अटैक; पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Niwari News: निवाड़ी में काम करते हुए पटवारी को आया हार्ट अटैक; पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Tue, 27 Feb 2024 08:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 27 Feb 2024 08:03 PM IST
सार
Niwari Hindi News: निवाड़ी में एक पटवारी को लैपटॉप पर काम करते हुए अचानक हार्ट अटैक आ गया। इस घटना का पता लगने के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
पटवारी काम करते-करते अचानक गिर गए और तड़पने लगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के किशोरपुरा में पदस्थ पटवारी पंकज चतुर्वेदी अपने ही घर ओरछा में देर रात ई-केवाईसी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह मूर्छित होकर वहीं गिर पड़े। हार्ट अटैक आने और उनके गिरने की पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वह काम करते समय गिरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, परिजनों ने बताया कि पंकज चतुर्वेदी राजस्व अभियान में ई-केवाईसी का कार्य अपने घर पर कर रहे थे। तभी लैपटॉप पर बैठे-बैठे उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह मूर्छित हो गए। इसके बाद परिजनों द्वारा पटवारी को झांसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
