फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Niwari News: Accident during Ganesh immersion, young man immersing the idol dies due to drowning in deep water

Niwari News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, मूर्ति विसर्जित कर रहे युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत

Fri, 29 Sep 2023 08:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 08:41 AM IST
सार

Niwari News: ओरछा में बेतबा नदी के तट पर मूर्ति विसर्जित करने पहुंचे एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है, जबकि उसके एक साथी को बोट क्लब के लोगों ने बचा लिया।

विज्ञापन
Niwari News: Accident during Ganesh immersion, young man immersing the idol dies due to drowning in deep water
पानी में डूबे शख्स की तलाश में जुटे बोट क्लब के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओरछा में मूर्ति विसर्जन करने आए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई है हालांकि उसके एक साथी को डूबने से बचा लिया गया। तीन दिनों से लगातार ओरछा की बेतवा नदी में लोग मूर्ति विसर्जन करने आ रहे हैं। ऐसे में घाटों पर काफी भीड़ हो रही है। पुलिस ज्यादा लोगों को पानी में जाने से मना भी करती है, लेकिन कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। गुरुवार को ग्वालियर से मूर्ति विसर्जन करने आए कुछ लोग मूर्ति विसर्जित कर बेतबा नदी के कंचना घाट पर नहाने चले गए नहाते हुए दो लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहीं, घाट पर मौजूद लोगों ने डूबते हुए लोगों को देखा तो शोर मचाने लगे। घाट पर मौजूद वोट क्लब के लोग तत्परता दिखाते हुए डूब रहे लोगों के पास वोट ले गए, जहां पर एक युवक को बचा लिया गया लेकिन दूसरा युवक गहरे पानी में चले जाने से नज़र नहीं आया।
विज्ञापन


वोट क्लब के सदस्य प्रद्युम्न, दीपू आदिवासी, अक्षय ने एक युवक सकुशल बचा लिया, जिसका नाम भूपेंद्र राजपूत बताया गया है और पानी में डूबने वाले का नाम विकास बताया जा रहा है। इसकी सूचना तत्काल एसडीईआरएफ टीम को दी गई जो की डूबे हुए व्यक्ति की खोजबीन में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed