फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Niwari: BJP leader threatened BSP district president, said - will not let him stay in the city

Niwari: BJP नेता ने BSP जिलाध्यक्ष को धमकाया, कहा- हमारे पैरों के हो, सिर पर बैठोगे, शहर में नहीं रहने देंगे

Fri, 20 Jan 2023 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 05:46 PM IST
सार

निवाड़ी में भाजपा नेता ने बसपा के जिलाध्यक्ष को फोन कर धमकाया है। आपत्तिजनक बातें की हैं। इसका ऑडियो वायरल हो रहा है। मामले में बसपा जिलाध्यक्ष एफआईआर कराने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
Niwari: BJP leader threatened BSP district president, said - will not let him stay in the city
भाजपा नेता पर बसपा के निवाड़ी जिलाध्यक्ष को धमकाने का आरोप है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही विवादित बयानबाजी भी खुलकर सामने आने लगी है। ताजा मामला निवाड़ी जिले का है। यहां के भाजपा नेता ने बसपा के जिलाध्यक्ष को फोन कर धमकाया है। आपत्तिजनक बातें की हैं। इसका ऑडियो वायरल हो रहा है। मामले में बसपा जिलाध्यक्ष एफआईआर कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार मामला निवाड़ी जिले का है। बता दें कि नगर परिषद निवाड़ी के भाजपा के नेता ने बसपा जिला अध्यक्ष संजय सूर्यवंशी को फोन पर धमका दिया है। दरअसल वे सूर्यवंशी के एक भाषण से आगबबूला हैं। उन्होंने फोन कर सूर्यवंशी को काफी भला-बुरा कहा और खुलेआम धमकी दी। 
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष संजय सूर्यवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के कार्यक्रम के दौरान मंच से जिले में हुए राशन भ्रष्टाचार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उसी से भारतीय जनता पार्टी के नेता गुस्से में हैं। जो ऑडियो वायरल हो रहा है, उसके मुताबिक भाजपा नेता कह रहे हैं कि तुम निवाड़ी में नहीं रहोगे, तुम निवाड़ी की अहिरवार समाज के लिए कलंक हो। बेटा रविदास जयंती हमारे पुरखों ने मनाई और तुमने चुनाव चिन्ह अपनी फोटो लगवा ली। मेरा चैलेंज है तुम निवाड़ी में नहीं रहोगे। जिस दिन तुम यहां दिख गए, फिर बुला लेना अपने आदमियों को। तुम हमारी लातों के हो और हमारे सिर पर बैठ रहे हो। निवाड़ी में रहोगे तो हमारे बच्चा तुम्हें बताएंगे। महापुरुष तुम्हारे दादा के नहीं है हमारे हैं। जब तुम्हारा जन्म नहीं हुआ था तुम्हारे पिताजी का नहीं हुआ था। तब निवाड़ी के अहिरवार समाज ने अंबेडकर जी को छुपाया था। उनके लिए बंदूक लेकर घूमे। तुम जैसे नीच लोग अंबेडकर जी को बदनाम कर रहे हैं महापुरुष तुम्हारे दादा के नहीं है तुम तो गुलाम रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बसपा जिलाध्यक्ष संजय सूर्यवंशी का कहना है कि मामले में निवाड़ी एसपी को फोन पर सूचना दे दी है। अभी बाहर हूं, आकर एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed