फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nine NCC students from Mandsaur selected for national level basic snow skiing.

Mandsaur: राष्ट्रीय स्तरीय स्नो स्कीइंग में नौ NCC छात्रों का चयन, माइनस 3 डिग्री तापमान में करेंगे अभ्यास

Thu, 04 Jan 2024 09:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 Jan 2024 09:49 AM IST
सार

 यह कोर्स दिनांक 5 जनवरी से 19 जनवरी 2024 तक होगा, जिसमें पूरे भारतवर्ष से 60 प्रतिभागी भाग लेंगे। जिसमें सभी विभागों के चयनित प्रतिभागी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Nine NCC students from Mandsaur selected for national level basic snow skiing.
मंदसौर के एनसीसी छात्र - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारत सरकार द्वारा संचालित जवाहर इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग एंड एलईडी स्पोर्ट्स श्रीनगर जम्मू कश्मीर के डायरेक्टर कर्नल हेमचंद्र सिंह (भारतीय सेना) के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तरीय बेसिक स्नो स्कीइंग कोर्स आयोजित किया जाएगा। यह कोर्स दिनांक 5 जनवरी से 19 जनवरी 2024 तक होगा, जिसमें पूरे भारतवर्ष से 60 प्रतिभागी भाग लेंगे। जिसमें सभी विभागों के चयनित प्रतिभागी शिरकत करेंगे। इसमें मंदसौर ट्रूप नंबर 157 के 8 छात्र सैनिक का चयन इस कोर्स के लिए हुआ। 

विज्ञापन


यह सभी छात्र जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग संगठन के सहसचिव एवं माउंटेनियर जेनिश बरडिया के नेतृत्व में मंदसौर से रवाना हुए। माउंटेनियर एवं ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया ने बताया कि यह सभी छात्र जम्मू पहुंचेकर सोनमार्ग श्रीनगर पहुंचेंगे, जहां पर 14 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। यह प्रशिक्षण भारतीय सेना के सूबेदार शौकत अहमद मीर, सूबेदार सोबित गुरुंग, नायब सूबेदार भारत सिंह रावत, हवलदार इकबाल खान, हवलदार निर्मल सिंह, हवलदार थमन बहादुर थापा, हवलदार कमल पुरजा पुन (एसएम), के नेतृत्व में माइनस 3 डिग्री से माइनस 8 डिग्री तापमान में छात्र सैनिकों को 4 घंटे सुबह और 3 घंटे शाम को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed