फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Never talked about joining BJP Kamal Nath says in Chhindwara Hindi News

Kamalnath: भाजपा में जाने की अटकलों पर कमलनाथ बोले- मैं खंडन क्यों करूं, पांच दिन छिंदवाड़ा में रहेंगे

Tue, 27 Feb 2024 12:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 27 Feb 2024 12:21 PM IST
सार

Kamalnath: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के दौर पर हैं। वे पांच दिन तक जिले में रहेंगे। इस दौरान कमलनाथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Never talked about joining BJP Kamal Nath says in Chhindwara Hindi News
कांग्रेस नेता कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा पहुंचे मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके भाजपा में जाने की अटकलें को लेकर मीडिया को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा- जो अटकलें चल रही हैं उसके लिए मीडिया ही जिम्मेदार है। ये बातें सिर्फ मीडिया कह रही है, किसी और ने ऐसा नहीं कहा है। आप लोगों ने कभी मेरे मुंह से ऐसी बात सुनी है, कोई इशारा हुआ हो, कुछ नहीं। अब आप लोग चलाते हो, तो आप ही खंडन करो। दरअसल, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा दौरे पर आए हुए है। यहां   पत्रकारों ने उनसे भाजपा में जाने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने यह बातें कहीं। 

विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान हो कर कमलनाथ ने कहा कि मैं  मुख्यमंत्री मोहन यादव से किसानों के फसलों का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग करूंगा। इस दौरान कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा- ये सरकार कर्जे पर चल रही है। ये जनता का पैसा है। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि जल्द ही नामों का एलान किया जाएगा। 
विज्ञापन


5 दिन तक छिंदवाड़ा में रहेंगे नाथ 
कमलनाथ पांच दिन के दौरे पर छिंदवाड़ा आए हैं। इस दौरान वे यहां लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed