{"_id":"6717be9bba1bcce5b30dba6c","slug":"neemuch-lokayukta-arrested-patwari-red-handed-while-taking-bribe-of-rs-7000-know-why-he-demanded-bribe-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch: सात हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों लोकयुक्त ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों मांगी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch: सात हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों लोकयुक्त ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों मांगी रिश्वत
Tue, 22 Oct 2024 08:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 08:32 PM IST
सार
उज्जैन लोकायुक्त की टीम मंगलवार को नीमच जिले के ग्राम घासुंडी बामनी पहुंची। यहां टीम ने हल्का नंबर-5 के पटवारी दिनेश कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पटवारी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीमच जिले में पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए सीमांकन के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को आखरी किश्त लेते हुए उज्जैन लोकायुक्त ने ग्राम घासुंडी बामनी के पंचायत भवन में धर दबोचा। उज्जैन लोकायुक्त की टीम मंगलवार को नीमच जिले के ग्राम घासुंडी बामनी पहुंची। यहां टीम ने हल्का नंबर-5 के पटवारी दिनेश कुमार चोरड़िया को ग्राम पंचायत भवन में फरियादी पारसमल शर्मा से सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी किसान पारसमल शर्मा ने अपनि पैतृक जमीन का तीन भाइयों में बंटवारा करने के लिए पटवारी दिनेश कुमार चोरड़िया को आवेदन दिया था। पटवारी ने जमीन बंटवारा करने की एवज में किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
इसके एवज में फरियादी पारसमल ने पहली किश्त में दो हजार दूसरी किश्त में पांच हजार और तीसरी किश्त में छह हजार इस तरह कुल 13 हजार रुपये दिए। इसके बाद किसान ने लेन-देन से जुड़ी रिकार्डिंग कर पटवारी की शिकायत लोकायुक्त से की। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि आज अंतिम किश्त देने के लिए पटवारी ने किसान को बुलाया था। इसी दौरान पटवारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन
