फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News ›   Neemuch: CBI Action in 50 Lakh Bribery Case, CBN Officer Under Scanner Over Payment to Relative’s Account

नीमच में CBI का बड़ा एक्शन: 50 लाख के रिश्वत कांड में घिरे नारकोटिक्स अधिकारी, रिश्तेदार के खाते में ली रकम

Fri, 11 Sep 2026 10:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:09 AM IST
सार

मादक पदार्थों की जब्ती से जुड़े एक मामले में CBI ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी के सरकारी आवास पर छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक करीब 50 लाख रुपए के संदिग्ध लेनदेन की जांच के बीच दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले गए।

विज्ञापन
Neemuch: CBI Action in 50 Lakh Bribery Case, CBN Officer Under Scanner Over Payment to Relative’s Account
सीबीएन अधिकारी के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मादक पदार्थों की तस्करी और जब्ती के बाद 50 लाख की रिश्वत लेकर ड्रग्स की हेराफेरी करने के आरोप में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के अधिकारी सिद्धार्थ कुमार के नीमच स्थित घर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छापा मारा। यह कार्रवाई ड्रग्स जब्ती के एक बेहद संवेदनशील मामले को दबाने और सेटल करने के एवज में संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन की सूचना पर की गई। सीबीआई को इस रिश्वतखोरी का कच्चा चिट्ठा हाथ लगा था।

विज्ञापन


रिश्तेदार के खाते में पहुंची रिश्वत की रकम
आरोपी सिद्धार्थ कुमार के सरकारी आवास पर केंद्रीय जांच ब्यूरो की उदयपुर से पहुंची टीम ने छापा मारा। सीबीएन के घूसखोर अधिकारी सिद्धार्थ कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए नीमच सिटी थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी को करीब चार लाख रुपये के संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी मिली है। यह राशि सीधे अधिकारी के खाते में नहीं, बल्कि उनके एक करीबी रिश्तेदार के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। सीबीआई अब इस बात की जांच कर रही है कि, यह रकम किसने और किस उद्देश्य से खाते में जमा कराई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: हीरापुर में मकान से 2.61 लाख की अवैध शराब जब्त, जले हुए क्वार्टर मिले, पोकलेन भी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक खंगाले दस्तावेज और गैजेट्स
सीबीआई के रडार पर लंबे समय से चल रहे इस हेरफेरी के पुख्ता डिजिटल सबूत हाथ लगते ही टीम ने बिना एक पल गंवाए नीमच में यह कार्रवाई कर दी। 
गुरुवार देर शाम से शुरू हुई यह हाई-वोल्टेज छापेमारी देर रात तक चलती रही। सीबीआई के अधिकारियों ने सिद्धार्थ के घर के चप्पे-चप्पे को खंगाला। इस दौरान ड्रग्स जब्ती के  पिछले मामलों की फाइलों और जब्ती सूचियों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध बैंक खातों और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट व स्टेटमेंट कब्जे में लिए गए। अधिकारी के लैपटॉप, स्मार्टफोन और अन्य उपकरणों को जब्त कर डेटा खंगाला जा रहा है।

महकमे की साख को लगा बट्टा
सीबीआई की इस अचानक और ताबड़तोड़ कार्रवाई से सीबीएन कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। अधिकारी और कर्मचारी इस बात से खौफ में हैं कि इस जांच की आंच अब और कितनों तक पहुंचेगी। शुरुआती खुलासों के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। ड्रग्स के काले कारोबार और सरकारी तंत्र की इसमें सांठगांठ ने महकमे की साख को बट्टा लगा दिया है। जांच एजेंसियों के शिकंजे के बाद अब कई अन्य चेहरों के बेनकाब होने की पूरी उम्मीद है। अभी सीबीआई के अधिकारियों ने कोई बयान जारी नहीं किया है। सीबीआई उदयपुर की टीम ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed