{"_id":"68f6553f2a6bd139ea0cacbd","slug":"neemuch-a-huge-fire-broke-out-due-to-firecrackers-a-small-spark-took-a-terrible-form-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch: पटाखे से लगी भीषण आग, जरा सी चिंगारी ने लिया विकराल रूप; पूरा मकान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch: पटाखे से लगी भीषण आग, जरा सी चिंगारी ने लिया विकराल रूप; पूरा मकान जलकर खाक
Mon, 20 Oct 2025 08:59 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 20 Oct 2025 08:59 PM IST
सार
Neemuch: आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। संयोग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के नीमच शहर के मोची मोहल्ले में दीपावली के दिन सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर में लकड़ी का काफी सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
पढे़ं; धन व सौभाग्य की देवी मां लक्ष्मी पूजन के लिए बाजार में दिखी रौनक, दीपक की रोशनी से जगमग हो रहे घर
विज्ञापन
आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। संयोग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण असावधानीपूर्वक पटाखा जलाना बताया जा रहा है। पटाखे की एक चिंगारी मकान के अंदर पहुंच गई थी, जिससे आग भड़क उठी।
विज्ञापन
