फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch's Gully Girls' talent reached Mumbai: Five girls living in slums reached the stage of reality show 'Dance Deewane'

नीमच की गली गर्ल्स का हुनर पहुंचा मुंबई: रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के मंच पर पहुंचीं झुग्गियों में रहने वाली पांच बच्चियां

Sat, 30 Apr 2022 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 07:21 PM IST
सार

नीमच शहर में झुग्गियों में रहने वाली पांच बच्चियों की हर कहीं चर्चा है। दरअसल वे मशहूर रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के मंच तक पहुंच गई हैं। टीवी पर उनके हुनर को देखकर अब सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Neemuch's Gully Girls' talent reached Mumbai: Five girls living in slums reached the stage of reality show 'Dance Deewane'
रियलटी शो 'डांस दीवाने' के मंच पर पहुंचीं नीमच की पांच बच्चियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के मंच तक पहुंचीं नीमच शहर में झुग्गियों में रहने वाली पांच बच्चियों की हर कहीं चर्चा है। टीवी पर उनके हुनर को देखकर अब सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नीमच में रहने वाली सोफिया अब्बासी, रमिला भूरिया, आशा मईडा, अंजलि सारेल और सपना निनामा की उम्र 11 से 14 साल के बीच है। सभी की मां लोगों के घरों में बर्तन मांजती हैं। हैं। पिता हाथ ठेला धकाने या मंडी में हम्माली का काम करते हैं। इनमें से एक बच्ची के सिर से पिता का साया उठ चुका है।
विज्ञापन


शो की जज नोरा फतेही बच्चियों के डांस सिक्रोनाइजेशन को देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने उनके बीच के तालमेल की भी प्रशंसा की। मंच से ही बच्चियों ने जब अपनी स्थिति के बारे में बताया तो अभिनेत्री नीतू सिंह सहित सबकी आंखें नम हो गईं। बच्चियों ने बताया कि वे मोबाइल फोन से प्रैक्टिस करती हैं, क्योंकि उनके पास स्पीकर खऱीदने के पैसे नहीं है। डांस के बाद नोरा फतेही ने पांचों बच्चियों को गले से लगा लिया, और उन्हें गली गर्ल्स का नाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों की भावुक कर देने वाली व्यथा
गली गर्ल्स के नाम से पहचान पाने वाली बच्चियों ने जब उनके निजी जीवन के संघर्ष को बयां किया तो शो पर सन्नाटा छा गया। उन्होंने मंच से बताया कि वो कृषि मंडी में रात को जाकर दिनभर में बिखरे अनाज को समेटती हैं और घर लाती हैं। तब जाकर खाना पकता है। कई बार एक वक्त ही खाना मिल पाता है। बच्चियों के डांस ट्रेनर उदय सारेल डांस के रियलिटी शो में पहले हिस्सा ले चुके हैं। उदय कहते हैं कि बस्ती में ज्यादातर लोगों के पास गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड भी नहीं है। इस कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed