फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News Four cows died two cows seriously injured due to fire in cattle shed

Neemuch News: पशुओं के बाड़े में आग लगने से चार गायों की मौत, दो गाय गंभीर घायल

Fri, 17 May 2024 09:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 17 May 2024 09:50 PM IST
सार

पशुओं के बाड़े में आग लगने से चार गायों की मौत हो गई। वहीं, दो गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Neemuch News Four cows died two cows seriously injured due to fire in cattle shed
पशु बाड़े में मृत गाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच में खेत की मेड़ की आग पड़ोसी के खेत में पशुओं के बाड़े तक पहुंच गई। इस हादसे में बाड़े में बंधी चार गाय की जलने से मौत हो गई। वहीं दो गाय गंभीर रूप से झुलस गई, जिनका पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना में बाड़े में रखा हुआ भूसा और सामान भी जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


नीमच सिटी थाना क्षेत्र के हाइवे से लग गांव बरुखेड़ा में मदन और जसवंत दो भाइयों का खेत है। जहां उन्होंने पशुओं को पालने के लिए बाड़ा बनाया हुआ है और पशुओं के लिए भूसा भी भर रखा था। बाड़े में छह गाय बंधी हुई थी। आरोप है कि पड़ोसी खेत मालिक ने खेत की मेड़ पर गुरुवार-शुक्रवार की रात को आग लगाई थी, जिसके बाद आग धीरे-धीरे बढ़ती हुई पड़ोसी जसवंत और मदन के खेत पर बने बाड़े तक पहुंच गई, जिससे वहां बंधी हुई छह गाय में से चार गायों की जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन


बाड़े में आग लगने की सूचना पर जसवंत और मदन खेत पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित की शिकायत पर घटना का आकलन करने शुक्रवार सुबह पटवारी और पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई की, ताकि पीड़ित किसान को मुआवजा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed