{"_id":"66326f238d53bc7533097bc3","slug":"neemuch-crane-chain-broke-while-shifting-an-old-engine-at-station-one-worker-seriously-injured-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch: स्टेशन पर लगे पुराने इंजन को शिफ्ट करने के दौरान टूटी क्रेन की चेन, एक मजदूर गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch: स्टेशन पर लगे पुराने इंजन को शिफ्ट करने के दौरान टूटी क्रेन की चेन, एक मजदूर गंभीर घायल
Wed, 01 May 2024 10:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 01 May 2024 10:04 PM IST
सार
स्टेशन पर लगे पुराने इंजन को शिफ्ट करने के दौरान क्रेन की चेन टूट गई। इस दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
नीमच रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर स्टेशन के बाहर लगे पुराने इंजन को क्रेन की मदद से शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन की चेन टूट गई, जिससे एक मजदूर इंजन के नीचे दब गया। उसका एक पैर टूट गया और दूसरे पैर में चोट आई है। फिलहाल, घायल मजदूर का नीमच के निजी चिकित्सालय में इलाज जारी है।
विज्ञापन
रतलाम रेल मंडल द्वारा अमृत योजना के तहत नीमच रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिसको लेकर नीमच स्टेशन के बाहर लगे पुराने इंजन को बुधवार दोपहर क्रेन की मदद से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था। इंजन को एक्स शिफ्ट करने के दौरान क्रेन की चेन टूट गई, जिससे शिफ्टिंग कार्य में लगा मजदूर हिमांशु पिता लालचंद जो की उत्तर प्रदेश का रहने वाला है इंजन के नीचे दब गया। जिससे उसके दोनों पैर में चोट आई, जिसे तुरंत नीमच के निजी चिकित्सालय के भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताया कि हिमांशु के एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। जबकि दूसरे पैर में चोट आई है, जिसका इलाज किया जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में युवक बाल-बाल बच गया। यदि युवक इंजन में दब जाता या और कोई गम्भीर स्थिति बनती तो उसकी जान भी जा सकती थी। फिलहाल, युवक का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
