फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch Accident News: Bike collided with unknown vehicle, two people died on the spot

Neemuch Accident News: अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, दो लोगों की मौके पर ही मौत

Wed, 01 Jun 2022 03:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 03:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नीमच में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Neemuch Accident News: Bike collided with unknown vehicle, two people died on the spot
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीमच में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार रात नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसा करीब साढ़े दस बजे रात में हुआ है। रूपपुरा के रहने वाले 27 वर्षीय कमल पिता कारूलाल भील और 28 साल के अनिल पिता मदनलाल धनगर बाइक से कुकड़ेश्वर से लसूड़िया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप इनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, और मौके से फरार हो गया।

 
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामपुरा थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद दोनों युवकों के शवों को रामपुरा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed