फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ndore news: The father of four sons and one daughter strangled his 65-year-old wife, later committed suicide

Indore news: चार बेटों व एक बेटी के पिता ने 65 साल की पत्नी का गला घोंटा, बाद में खुद ने भी कर ली आत्महत्या

Sat, 28 May 2022 12:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 28 May 2022 12:07 PM IST
सार

इंदौर में हत्या और आत्महत्या की सनसनीखेज घटना हुई। 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी 65 साल की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने फांसी लगा ली। दोनों में अक्सर विवाद होते थे। मृतक दंपति के चार बेटे व एक बेटी है। 

विज्ञापन
ndore news: The father of four sons and one daughter strangled his 65-year-old wife, later committed suicide
मृतक धनसिंह व जमनाबाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पारिवारिक विवाद के चलते 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी 65 साल की पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी आत्महत्या कर ली। मृतक दंपति के चार बेटे व एक बेटी हैं। जानकारी मिली है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि पति गुस्से पर काबू नहीं रख सका और पत्नी का गला घोंट दिया। बाद में खुद ने भी फांसी लगा ली।
विज्ञापन


घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है। मृतकों के नाम धनसिंह (70) व जमनाबाई (65) निवासी स्कीम नंबर 78 है। पुलिस के मुताबिक परिवार में बुजुर्ग दंपति के चार बेटे दीपक, संतोष, राजकुमार और मनोज हैं। एक बेटी है, जिसकी मालवीय नगर में शादी हो चुकी है। चारों बेटे फर्नीचर का काम करते हैं। धनसिंह का विजय नगर क्षेत्र में कारपेंटर का काम था। चार बेटे होने के बावजूद वह अपना तनाव किसी से बांट नहीं पा रहे थे। वह खुद काम करके अपना घर चलाते थे। यह बात भी पता चली है कि कुछ दिन पहले पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में शिकाय की थी। बताया था कि पति  मारपीट करता है। घर में नहीं रखता। इसके चलते वह अपने मंझले बेटे दीपक के साथ रहने लगी थी। मामले में पुलिस ने थाने बुलाकर समझाइश देने की बात कही थी।
विज्ञापन


बड़े बेटे दीपक ने पिता धनसिंह को अपने साथ रख लिया था। गुरुवार को धनसिंह ने बेटे मनोज को कॉल कर सभी की लोकेशन ली और दीपक के यहां पहुंच गया और पत्नी जमना बाई की हत्या कर दी। बाद में खुद ने फांसी लगा ली। बेटे दीपक ने पूछताछ में बताया कि पिता का दोपहर में कॉल आया था। लेकिन वह काम के चलते जा नहीं सका। शाम को मां-पिता की मौत की जानकारी मिली। उसकी मां और पिता के बीच कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। उन्होंने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। छोटे बेटे मनोज ने बताया कि उनके घर से अलग होने के बाद पिता नशे में कई बार मां से विवाद करते थे। आठ दिन पहले मारपीट की थी। मैंने अपने बड़े भाई दीपक और राजकुमार से कहा था कि पिता किसी दिन मां को मार न डालें। पिता की हरकतों के चलते मां भी उनसे काफी डरी रहती थी। मां को कई बार साथ ले जाने की बात कही, लेकिन वह इस उम्र में पिता को छोड़ने के लिए राजी नहीं हुई। कुछ दिन पहले हुए विवाद में भी भाइयों के काफी समझाने के बाद मां उनके पास रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed