फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Natural farming will start in MP: Shivraj said the government will give Rs 900 per month to take care of the cows

MP में जून से प्राकृतिक खेती होगी शुरू: शिवराज बोले गायों की देखरेख के लिए सरकार प्रतिमाह 900 रुपये देगी

Tue, 26 Apr 2022 12:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 26 Apr 2022 12:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में जून माह से 5200 गांवों में प्राकृतिक खेती शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को नवोन्मेषी खेती पर आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला ये बात कही।

विज्ञापन
Natural farming will start in MP: Shivraj said the government will give Rs 900 per month to take care of the cows
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में जून माह से 5200 गांवों में प्राकृतिक खेती शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सोमवार को नवोन्मेषी खेती पर आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में देसी गायों की देखरेख के लिए सरकार किसानों को प्रतिमाह 900 रुपये की मदद भी देगी। चौहान ने कहा कि विभिन्न फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग बढ़ा है। रासायनिक उर्वरकों के बहुत अधिक इस्तेमाल के कारण मृदा की ‘सेहत’ खराब हुई है जिसे रोकने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार उर्वरक सब्सिडी के लिए किसानों को 1.8 लाख करोड़ रुपये देती है और इसी तरह प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सब्सिडी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तय किया है कि हर 1 जिलों में कम से कम 100 गांव, ऐसे 52 जिलों में 5200 गांव में खरीफ की फसल की प्राकृतिक खेती की ओर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि आप लोगों को उपदेश देते हैं तो अमल स्वयं से प्रारंभ करें, इसलिए मैंने स्वयं के खेत में पांच एकड़ में प्राकृतिक खेती शुरू की है। मैंने अपने मंत्री मित्रों से भी थोड़ी-थोड़ी जमीन पर प्राकृतिक खेती करने का आग्रह किया है।



 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्राकृतिक कृषि का विजन, धरती के संरक्षण का विजन है। यह धरती आने वाली पीढ़ियों के लिए भी रहने लायक बची रहे। इसलिए मध्य प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन किया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि मध्य प्रदेश के प्रयास रंग लाए और सिंचाई का रकबा बढ़ा। विगत वर्ष कृषि का उत्पादन बढ़ा। हमने गेहूं के उत्पादन में पंजाब, हरियाणा को पीछे छोड़ दिया। लेकिन मुझे यह बताने में कोई संकोच नहीं है कि केमिकल फर्टिलाइजर का उपयोग लगातार बढ़ता चला गया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जनजातीय क्षेत्रों के किसान अभी भी गोबर की खाद का उपयोग करते हैं। रासायनिक खादों के उपयोग से बहुत खतरे सामने आ रहे हैं। इसके उपयोग को रोकने का समय आ गया है। मध्य प्रदेश जैविक खेती को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed