{"_id":"61efdc7494074167fd11f2e0","slug":"national-voters-day-sehore-collector-administered-oath-to-new-voters-distribution-of-voter-id-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस: सीहोर कलेक्टर ने ंनवीन मतदाताओं को दिलाई शपथ, मतदाता परिचय पत्रों का हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस: सीहोर कलेक्टर ने ंनवीन मतदाताओं को दिलाई शपथ, मतदाता परिचय पत्रों का हुआ वितरण
Tue, 25 Jan 2022 04:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 25 Jan 2022 04:48 PM IST
सार
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सीहोर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने नवीन मतदाताओं को मताधिकार का महत्व समझाया और नवीन मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
सीहोर में नवीन मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र बांटे गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने युवा मतदाताओं को विशेष तौर पर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मताधिकार एक महत्वपूर्ण अधिकार होता है, जो आपको दिया गया है। कई देश इस अधिकार को देने में हमसे पीछे रह गए हैं। हम उस देश से है, जहां 18 वर्ष के सभी नागरिकों को मताधिकार दिया जाता है। हमें बिना किसी धर्म, जाति, सम्प्रदाय एवं लिंग के भेद पर मत करने का अधिकार दिया गया है। इस अधिकार की जिम्मेदारी को हम समझें और मतदान अवश्य करें।
सीहोर कलेक्टर ने कहा कि अपना मत सोच समझकर सही प्रत्याशी को दें। सभी नवीन मतदाताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अब वे भी इस देश के संचालन में सहभागिता कर सकेंगे। कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने 18 वर्ष पूर्ण कर लेने वाले सभी मतदाताओं को मत के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं सूझबूझ के साथ मत का सही तरह से प्रयोग करने के लिए कहा।
इस अवसर पर कलेक्टर ने सभागार में उपस्थित सभी मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। वहीं मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन भी किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह और अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर को तहसीलदार नरेन्द्र बाबू यादव ने मतदाता जागरूकता बैच लगाए।
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र और परिचय पत्र किए गए वितरित
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान की अनिवार्यता विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदित्य उपाध्याय, द्वितीय रिशा अली एवं तृतीय स्थान मैत्री गुप्ता ने प्राप्त किया। सीहोर कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। वहीं 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र का वितरण किया गया।