फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   National Rifle shooter of indore naman paliwal dies in road accident in dhar

इंदौर: नेशनल शूटर नमन पालीवाल की सड़क हादसे में मौत, महिला खिलाड़ी भी घायल

Thu, 29 Jul 2021 03:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 29 Jul 2021 03:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें पालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
National Rifle shooter of indore naman paliwal dies in road accident in dhar
राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के राष्ट्रीय शूटर नमन पालीवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ एक महिला खिलाड़ी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि धार के पास उनकी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाडर से टकराकर पलट गई । 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नमन पालीवाल और एक महिला खिलाड़ी जयपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान धार के पास फोरलेन पर गाड़ी बेकाबू  होकर टकरा गई और करीब 5 से 6 मीटर जाकर पलटी खा गई। राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला खिलाड़ी घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया
इस हादसे पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। धार में हुए सड़क हादसे में राइफल शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। हादसे में घायल एक और खिलाड़ी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed