{"_id":"648f177362c37708590671a9","slug":"national-president-of-kshatriya-karni-sena-threatened-to-kill-adipurush-film-director-by-entering-his-house-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adipurush: फिल्म डायरेक्टर को क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की खुली धमकी; कहा- घर में घुस के मारेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adipurush: फिल्म डायरेक्टर को क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की खुली धमकी; कहा- घर में घुस के मारेंगे
Sun, 18 Jun 2023 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 18 Jun 2023 08:10 PM IST
सार
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत का कहना है कि ट्रेलर के समय ही जब इसका विरोध किया गया था। उसके बावजूद भी सेंसर बोर्ड द्वारा इसकी रिलीज होने की परमिशन क्यों दी गई।
विज्ञापन
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत और प्रदेशाध्यक्ष इंदल सिंह राणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म आदिपुरुष को लेकर देश भर में बवाल मचा हुआ है। फिल्म के डायलॉग और उसमें प्रयोग की गई भाषा का विरोध देश भर में देखने को मिल रहा है। क्षत्रिय करणी सेना में भी फिल्म डायरेक्टर के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एलान कर दिया है कि जहां भी फिल्म आदिपुरुष के डायरेक्टर दिखेंगे वहां उन्हें वह मारेंगे। इसके लिए करणी सेना के सदस्य तमाम जगह फिल्म के डायरेक्टर की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Adipurush: फिल्म डायरेक्टर को क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की खुली धमकी; कहा- घर में घुस के मारेंगे https://t.co/dpEzNNZpFZ pic.twitter.com/erMoxHKkWj
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) June 18, 2023विज्ञापन
विज्ञापन
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत का कहना है कि ट्रेलर के समय ही जब इसका विरोध किया गया था। उसके बावजूद भी सेंसर बोर्ड द्वारा इसकी रिलीज होने की परमिशन क्यों दी गई।
वहीं, क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने विवादित फिल्म के डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर को खुली धमकी दी है। इंदल ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर कहा कि शहर भी तेरा, घर भी तेरा, सर भी तेरा और जूता रहेगा क्षत्रिय करणी सेना का... याद रख लेना। बहुत जल्दी हिसाब करेंगे, बहुत जल्दी हिसाब करेंगे। ठोक कर बोल रहा हूं, बोल... जिसको बोलना है।
