फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narsinghpur News ›   MP News: Student murdered in public in Narsinghpur district hospital

MP News: नरसिंहपुर जिला अस्पताल में सरेआम हत्या, अंदर इंतजार में बैठा था युवक, छात्रा के आते ही काट दी गर्दन

Fri, 27 Jun 2025 06:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारसिंहपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 27 Jun 2025 06:03 PM IST
सार

हमला किस वजह से किया गया अभी स्पष्ट नहीं है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया। CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
MP News: Student murdered in public in Narsinghpur district hospital
हत्या के बाद अस्पताल में मचा हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़ी 12वीं की छात्रा पर एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। लड़की को बुरी तरह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। छात्रा की पहचान संध्या चौधरी (पिता हीरालाल चौधरी) के रूप में हुई है, जो सांकल रोड, पटेल वार्ड गली नंबर 3 की रहने वाली थी और एमएलबी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। शुक्रवार को वह किसी काम से जिला अस्पताल पहुंची थी।

विज्ञापन


छात्रा इमरजेंसी वार्ड के रूम नंबर 22 के बाहर जैसे ही पहुंची, वहां पहले से मौजूद एक युवक ने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर मौजूद नर्सिंग ऑफिसर नलिन के मुताबिक, आरोपी ने काली शर्ट पहन रखी थी। वह लड़की को पकड़कर मारने लगा। नर्सिंग स्टाफ ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया “हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार दूंगा।”
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नब्बे डिग्री का मोड़: अमर उजाला संवाद में सीएम ने कहा- खामियां सुधारेंगे; ऐशबाग ब्रिज मामले में अब आगे क्या

जैसे ही वारदात की जानकारी अस्पताल प्रशासन को लगी वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही SDM और कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अस्पताल परिसर को घेराबंदी कर लिया गया। घायल छात्रा को तुरंत इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन ज्यादा खून बह जाने से कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- रात में गेट खुलवाया तो छात्रावास कर्मी को आया गुस्सा, कमरे में घुसकर छात्र पर तान दी पिस्टल

पुलिस ने मौके पर मिले CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हमला किस वजह से किया गया अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग या रंजिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारी फिलहाल जांच पूरी होने तक कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हैं। अस्पताल में सुरक्षा को लेकर भी तमाम सवाल उठ रहे हैं। छात्रा का पोस्टमॉर्टम शनिवार को कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed