फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narsinghpur News: Shankaracharya Swami Sadanand Saraswati reached Shridham

Narsinghpur News: चातुर्मास व्रत कथा अनुष्ठान 10 जुलाई से, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती पहुंचे श्रीधाम

Fri, 04 Jul 2025 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Jul 2025 09:44 AM IST
सार

आयोजन में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास और परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। झोतेश्वर की यह तपोभूमि ब्रह्मलीन श्रीमद् जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की साधना स्थली रही ।

विज्ञापन
Narsinghpur News: Shankaracharya Swami Sadanand Saraswati reached Shridham
शंकराचार्य जी आगमन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर द्वारका शारदापीठाधीश्वर, जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके चरणों में पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य महाराज का आगमन परमहंसी गंगा आश्रम, झोतेश्वर में हुआ है। यहां वे 10 जुलाई से 7 सितंबर 2025 तक चातुर्मास व्रत कथा अनुष्ठान में विराजमान रहेंगे। इस दो माह के पावन आयोजन में प्रतिदिन वेदांत प्रवचन, धर्मकथा और सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


देश-विदेश से श्रद्धालुओं की जुटेगी भीड़
चातुर्मास के दौरान देश-विदेश से भारी संख्या में शिष्य, भक्तगण और साधु-संत झोतेश्वर पहुंचेंगे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास और परिवहन की समुचित व्यवस्था की जा रही है। अनुमान है कि प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिना मुण्डेर के कुएं में गिरी कार से बरामद हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


तपोभूमि में फिर गूंजेगी धर्मध्वनि
झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम, ब्रह्मलीन श्रीमद् जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की तपोस्थली रही है। ऐसे में यहां चातुर्मास का आयोजन पूरे क्षेत्र को दिव्य धार्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर देगा। श्रद्धालु यहां आकर आध्यात्मिक लाभ के साथ सत्संग, ध्यान और सेवा का अनुभव कर सकेंगे। शंकराचार्य के आगमन के साथ चतुर मास में यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उक्त जानकारी पंडित सोहन शास्त्री के द्वारा दी गई है। ऐसे में यहां और भी धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed