फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   narottam mishra gave statement on tukde tukde gang farmers protest msp shivraj got naxals terrorists kamalnath

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बोले- हम उस घर में घुस कर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा

Fri, 18 Dec 2020 10:50 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 18 Dec 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
narottam mishra gave statement on tukde tukde gang farmers protest msp shivraj got naxals terrorists kamalnath
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार काेेे भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से सीएए और एनआरसी को लेकर देश में आंदोलन किया जा रहा था, वैसा ही किसान आंदोलन में भी किया जा रहा है। मिश्रा ने कहा कि जो लोग यह नारा लगा रहे थे कि 'तुम कितने अफजल मारोगे हर घर से अफजल निकलेगा', उन्हें हमारा जवाब है-'हम उस घर में घुस कर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा।'

विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भ्रम फैलाकर देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग ने माहौल बनाया और देश में सीएए के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। ऐसा ही भ्रम कृषि कानूनों को लेकर बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि सरकार कह चुकी है कि न तो मंडियां और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य बंद किया जाएगा। इसके बावजूद कुछ लोग आंदोलन को हवा दे रहे हैं। यह देश का दुर्भाग्य है। टुकड़े-टुकड़े गैंग आशंका पर आंदोलन कर देती है। ऐसी ही गैंग किसान आंदोलन करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- नरोत्तम मिश्रा बोले- ममता हमें बाहरी, पाक और बांग्लादेश के घुसपैठियों को मानती हैं अपना

न नक्सलियों को छोड़ रहे न आतंकियों को
मिश्रा ने मध्यप्रदेश में हाल ही में हुई नक्सली घटनाओं को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा था जब दिग्विजय सिंह के शासनकाल में ग्वालियर-चंबल में डाकुओं का आतंक हुआ करता था। राज्य में आए दिन नक्सली घटनाएं होती रहती थीं। सिमी का आतंक छाया हुआ था। लेकिन मौजूदा सरकार न तो डाकू को छोड़ रही है और न ही नक्सलियों को और न ही आतंकवादियों को। 


कमलनाथ तक जाएगी जांच की आंच
उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार राज्य को शांति का टापू बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि वे सबसे भ्रष्ट पूर्व मुख्यमंत्री में से एक रहे हैं। ऐसे में जांच की आंच कमलनाथ के दामन तक भी जरूर पहुंचेगी।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'हमें नक्सल गतिविधियों में बड़ी सफलता मिली है, नक्सल गतिविधियों पर विराम और हमारा अभियान समानांतर चल रहे हैं। एक दौर था, वो शायद दिग्विजय सिंह का था, जब पूरे प्रदेश में अशांति थी। कोई भी अपराधी अब मध्यप्रदेश में शरण नहीं ले पाएगा, हम भून देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed