{"_id":"640b24b74a9903c8160aa673","slug":"naigarhi-police-arrested-both-accused-of-murder-over-land-dispute-in-24-hours-in-rewa-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa Crime: नईगढ़ी पुलिस ने हत्या के आरोपियों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार, जमीन विवाद को लेकर ले ली थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa Crime: नईगढ़ी पुलिस ने हत्या के आरोपियों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार, जमीन विवाद को लेकर ले ली थी जान
Fri, 10 Mar 2023 06:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 10 Mar 2023 06:08 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के रीवा में नईगढ़ी पुलिस ने पुराने जमीन विवाद को लेक हत्या करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद थाना प्रभारी नईगढ़ी ने हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
नईगढ़ी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में नईगढ़ी पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 24 घंटे के अंदर की है। दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए एक टीम गठित की गई थी। इसे रीवा पुलिस अधीक्षक व डीआईजी नवनीत भसीन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने निर्देशित किया। वहीं, इस टीम एसडीओपी मऊगंज नवीन दुबे ने मार्गदर्शन और थाना प्रभारी नईगढ़ी जगदीश सिंह ठाकुर ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन
दरअसल, आठ मार्च 2023 को थाना नईगढ़ी अंतर्गत छुहिया की रहने वाली फरियादी श्यामकली साकेत पति श्यामलाल साकेत (50) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में फरियादी ने कहा था कि करीब 12 बजे दिन में मेरे पति घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। उसी दौरान आरोपियों ने पुराने जमीनी विवाद को लेकर मेरे पति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट की वजह से मेरे पति श्यमालाल साकेत पिता रघुनंदन साकेत की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नईगढ़ी जगदीश सिंह ठाकुर ने इस रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 302, 120बी में मामला दर्ज कर लिया। फिर पुलिस ने हमराह स्टाफ के साथ मिलकर आरोपियों को घेराबंदी कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवानंद साकेत (36) और आशीष साकेत (30) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जिला रीवा के थाना नईगढ़ी क्षेत्र के ग्राम छुहिया के रहने वाले हैं।
