फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Murder over Rs 500 dispute in Bhopal: Brother-in-law beats brother-in-law to death with a rod

भोपाल में 500 रुपए के विवाद में हत्या: जीजा ने साले को रॉड से पीट कर मार डाला

Sun, 01 May 2022 12:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 May 2022 12:24 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में 500 रुपए के लेनदेन में लोहे की रॉड से पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी वाहिद मृतक साबिर का जीजा है। निशातपुरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Murder over Rs 500 dispute in Bhopal: Brother-in-law beats brother-in-law to death with a rod
भोपाल में 500 रुपए के विवाद में हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी भोपाल में 500 रुपए के लेनदेन में लोहे की रॉड से पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी वाहिद मृतक साबिर का जीजा है। निशातपुरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय साबिर प्याज का कारोबार करता है। वाहिद का मंडी में काम  है। दोनों ही गौतम नगर थाना क्षेत्र के आरिफ नगर में रहते है। जानकारी के अनुसार वाहिद को साबिर से हम्माली के 500 रुपए लेने थे। शनिवार रात करीब 11 बजे करोंद मंडी परिसर में ही वाहिद ने साबिर से पैसे देने को कहा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद मारपीट में बदल गया। 
विज्ञापन


वाहिद ने साबिर की लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। साबिर को सीने और सिर में गंभीर चोट आई। साबिर के बेसुद होने के बाद आरोपी ने उसे छोड़ा। जिसके बाद साबिर को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां  डॉक्टरों ने साबिर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी वाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक साबिर का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed