फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Women's Commission: Shobha Ojha resigns from the post of State Women's Commission

MP Women’s Commission: राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से शोभा ओझा का इस्तीफा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 24 Jun 2022 01:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Jun 2022 01:58 PM IST
सार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद से शोभा ओझा ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी। शोभा ओझा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
MP Women's Commission: Shobha Ojha resigns from the post of State Women's Commission
शोभा ओझा (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद से शोभा ओझा ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी। शोभा ओझा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन

शोभा ओझा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे इस्तीफे में लिखा कि आपकी सरकार ने राज्य महिला आयोग की संवैधानिक रूप से गठित कार्यकारिणी को भंग करने का प्रयास कर उसे न्यायालयीन प्रक्रियाओं में उलझा कर हजारों महिलाओं को न्याय से वंचित करने का अन्यायपूर्ण व अक्षम्य कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों की खातिर महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों की बलि चढ़ाने का जो पाप आपकी सरकार ने किया है, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। ओझा ने कहा कि अधिनियम-1995 की धारा-3 के तहत मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग जो महिलाओं के शुभचिंतक, परामर्शदाता, मित्र, शिक्षक तथा श्रोता के रूप में कार्य करने के लिए एक संवैधानिक निकाय के रूप में गठित किया गया था, उसे अधिकार विहीन, शक्तिहीन और पंगु बनाने की आपकी सरकार की कोशिशें "बेटी बचाओ" और "नारी सुरक्षा" जैसे आपके ही नारों के खोखलेपन और वास्तविक मंशा को उजागर कर रहे हैं।

ओझा ने कहा कि इन परिस्थितियों में, मैं महिला आयोग के एक ऐसे असक्त मुखिया की भूमिका में हूं, जिसके सारे अधिकार छीन लिए गए हैं। मैं चाह कर भी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए कुछ नहीं कर पा रही हूँ। लिहाजा मैं आयोग के अध्यक्ष पद की संवैधानिक बाध्यताओं को त्याग कर उन्मुक्त और खुले मन से पीड़ित, शोषित और दमित महिलाओं की व्यथा और वेदना को स्वर देने के अपने संघर्ष को अन्य मंचों से जारी रखने का संकल्प और पवित्र उद्देश्य लिए अपने पद से इस्तीफा देना चाहती हूं। उन्होंने अंत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने पत्र को इस्तीफा मानने के बारे में लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed