फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: The rain has given relief from the heat, the temperature has dropped by three to four degrees

MP Weather Update: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, तापमान तीन से चार डिग्री हुआ कम, जानिए आज कहां होगी बारिश

Fri, 17 Jun 2022 03:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 03:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मानसून  की दस्तक के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। जिन जिलों में बारिश नहीं हुई वहां भी तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि राजगढ़ में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिली हैं।

विज्ञापन
MP Weather Update: The rain has given relief from the heat, the temperature has dropped by three to four degrees
मध्य प्रदेश में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून  की दस्तक के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। जिन जिलों में बारिश नहीं हुई वहां भी तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि राजगढ़ में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिली हैं। गुरुवार को राजगढ़ में सबसे ज्यादा 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश में मानसून बुरहानपुर, बैतूल और खंडवा जिलों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने 20 जून तक मानसून के भोपाल पहुंचने के आसार व्यक्त किए हैं। वहीं, शुक्रवार को राजधानी भोपाल सहित सागर संभाग, जबलपुर संभाग, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


पिछले 24 घन्टों के दौरान प्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, भोपाल, सागर, नर्मदापुरम एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर उज्जैन एवं इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। जबलपुर, शहडोल, सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रीवा एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य, भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में तापमान सामान्य रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में नमी बढ़ने के कारण शुक्रवार को कई जिलों में तेज वातावरण में नमी बढ़ने के कारण शुक्रवार को बारिश की चेतावनी दी है।

इन स्थानों पर हो सकती है बारिश
छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोकनगर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, संभाग के जिलों में भी गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।


तापमान में गिरावट दर्ज
बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 39.8 न्यूनतम 25.3, इंदौर में अधिकतम 36.3, न्यूनतम 25.0, ग्वालियर में अधिकतम 35.7, न्यूनतम 26.5 और जबलपुर में अधिकतम 30.7 और न्यूनतम 24.7 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed