{"_id":"6242ec2228de74747c5b36d3","slug":"mp-weather-update-hot-summer-mercury-crossed-43-degrees-in-march-itself-heat-wave-alert-issued-in-14-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: प्रचंड गर्मी की दस्तक, मार्च में ही 43 डिग्री पहुंचा पारा, 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: प्रचंड गर्मी की दस्तक, मार्च में ही 43 डिग्री पहुंचा पारा, 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी
Tue, 29 Mar 2022 04:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 29 Mar 2022 04:54 PM IST
सार
मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें 3 जिलों में तीव्र लू के आसार है। और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में 40 के पार पहुंचा पारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में मार्च के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में लू चलने के साथ ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, मार्च के तापमान को देखकर अप्रैल-मई में प्रचंड गर्मी होने के आसार जताए जा रहे हैं। फिलहाल प्रदेश में कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हालांकि राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से आ रही गर्म हवाओं के चलते प्रदेश का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें 3 जिलों में तीव्र लू के आसार है। और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को रतलाम, गुना, शाजापुर, दतिया, जबलपुर, दमोह सतना, सागर, रीवा खंडवा और खरगौन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर, नर्मदापुरम और छतरपुर में तीव्र लू चलने के आसार हैं। बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रीवा और मंडला में दर्ज किया गया, वहीं, सबसे ज्यादा तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगौन में दर्ज किया गया है। सोमवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो कि इस सीजन में सबसे अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। खंडवा और होशंगाबाद में 42 डिग्री, रतलाम, राजगढ़, नौगांव, दमोह, खजुराहो और ग्वालियर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। सोमवार को रतलाम, नर्मदापुरम, खरगौन, खंडवा, गुना, नौगांव और दमोह में लू का असर देखने को मिला।
मौसम विभाग ने पड़ोसी राज्यों से आ रही गर्म हवाओं के चलते प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ने के आसार व्यक्त किए हैं। ग्वालियर में अगले 3 दिन तक लू का प्रभाव रहेगा। अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में बढ़ोतरी और लू के आसार रहेंगे। राजस्थान से नजदीक होने के कारण ग्वालियर-चंबल संभाग में दिन में गर्मी बढ़ेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा, जिसके चलते लू के आसार व्यक्त किए गए हैं। अप्रैल में राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण इंदौर सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश के तापमान में असर होगा। इंदौर में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में तेज में गर्मी तेज हो सकती है।